गुरुवार को मुंबई की सड़कों पर कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। कोई जिम तो कोई सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। हम आपके लिए लेकर आए हैं, आपके पसंदीदा सितारों की ताजा तस्वीरें।
अभिनेता वरुण धवन को स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वरुण सफेद रंग के जैकेट और मैचिंग ट्राउजर में नजर आए।
कार्तिक आर्यन को बांद्रा के बैस्टियन वन स्ट्रीट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर कैजुअल लुक में नजर आए।
शनाया कपूर को जूहू में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। लुक की बात करें तो शनाया ने सफेद रंग का स्वेट शर्ट और मैचिंग ट्राउजर पहन रखा था।
एक्ट्रेस इशा देओल को शूटिंग सेट पर स्पॉट किया गया। वो इन दिनों अजय देवगन के साथ अपकमिंग वेब सीरीज रुद्र के लिए शूटिंग कर रही हैं।
सारा अली खान अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। उन्हें आए दिन जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। आज भी सारा को बांद्रा में जिम के बाहर स्पॉट किया गया।
काजोल और उनकी बेटी नायसा देवगन को एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए।
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही को जूहू में एक होटल के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं।