Published : Jun 17, 2024 08:51 pm IST, Updated : Jun 17, 2024 08:51 pm IST
1/8Image Source : Instagram
साल 2006 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में एक बाल कलाकार ने अहम रोल निभाया था। उन्होंने अपनी मासूमियत भरे अभिनय से करोड़ों दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज यह बाल कलाकार मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिनका लुक बिल्कुल बदल गया है।
2/8Image Source : Instagram
वे ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार में अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं जो सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती है। 24 साल बाद आप उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान रह जाएंगे। क्या आपने उन्हें पहचाना पाए?
3/8Image Source : Instagram
हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान के ऑनस्क्रीन बेटे का रोल प्ले कर चुकी अहसास चन्ना कीं। उन्होंने इस रोल से खूब नाम कमाया था। फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में उनके बच्चे के किरदार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अहसास चन्ना 24 साल में काफी बदल गई हैं।
4/8Image Source : Instagram
अहसास चन्ना ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में एक लड़के का किरदार निभाकर की थी। अहसास अब 'कोटा फैक्ट्री', 'हॉस्टल डेज' और 'गर्ल्स हॉस्टल' जैसी फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाकर एक ओटीटी स्टार बन गई हैं।
5/8Image Source : Instagram
राम गोपाल वर्मा की 2008 की हॉरर फिल्म 'फूंक' में अहसास ने पहली बार एक लड़की की भूमिका निभाई थी, जिसका नाम रक्षा था। उसके बाद अहसास चन्ना ने 'कसम से', 'देवों के देव महादेव', 'ओए जस्सी', 'एमटीवी फनाह', 'क्राइम पेट्रोल' और 'सीआईडी जैसे कई मशहूर टीवी शो में लड़की का किरदार निभाना शुरू किया।
6/8Image Source : Instagram
अहसास चन्ना खूबसूरती में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अहसास चन्ना अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।
7/8Image Source : Instagram
अभिनेत्री के फैंस भी उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद करते हैं। आपको बता दें कि अहसास चन्ना जल्द ही 'कोटा फैक्ट्री' के सीजन 3 में नजर आने वाली है।
8/8Image Source : Instagram
'कोटा फैक्ट्री 3' में अहसास चन्ना के अलावा जितेन्द्र कुमार, मयूर मोरे, रंजन राज, आलम खान, रेवती पिल्लई, और राजेश कुमार फिर से अपने किरदार दोहराएंगे। ये सीरीज 20 जून को रिलीज होने वाली है।