बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों कोरोना वायरस के चलते घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। वो अपनी अपकमिंग मूवी 'जर्सी' की शूटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और सेट को मिस भी करते हैं। शाहिद की बीते साल रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के गाने भी लोगों को बहुत पसंद आए थे। कबीर सिंह की म्यूजिक एलबम को 1 बिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।एक्टिंग के साथ-साथ शाहिद अपनी फिटनेस पर भी बहुत ध्यान देते हैं। फैंस उनके एब्स की दीवानी है। आइये उनकी कुछ फोटोज पर नज़र डालते हैं।
शाहिद एक बार फिर साउथ फिल्म 'जर्सी' के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं।
शाहिद कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर आयोजित एक सवाल-जवाब के सत्र में अपनी आगामी परियोजनाओं का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 'जर्सी' के अलावा वह किसी एक्शन फिल्म में भी दिखाई देंगे।
शाहिद ने साल 2003 में 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें उनके अपोजिट अमृता राव थीं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो शाहिद कपूर और मीरा ने 2015 में शादी की, जिसके एक साल बाद मीरा ने बच्ची मीशा को जन्म दिया। 2018 में मीरा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने जैन रखा है।