शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए?
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए?
सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय सही विधि और विशेष मंत्रों का जाप किया जाए तो पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है। तो यहां जानिए सही शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Published : Aug 10, 2026 12:00 am IST, Updated : Aug 10, 2026 12:00 am IST
1/7Image Source : PEXELS
सावन में भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर जल चढ़ाने से महादेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इन मंत्रों का जाप करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।
2/7Image Source : PEXELS
॥ ॐ नमः शिवाय॥ यह भगवान शिव का सबसे सरल और सर्व-कल्याणकारी मंत्र है। शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इस मंत्र का निरंतर जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
3/7Image Source : PEXELS
महामृत्युंजय मंत्र- ॥ ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ॥ अगर घर में कोई व्यक्ति लंबी बीमारी से जूझ रहा है या अकाल मृत्यु का भय बना रहता है तो शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
4/7Image Source : PEXELS
शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुख करके खड़े होना चाहिए।
5/7Image Source : FILE IMAGE
शिवलिंग पर जल हमेशा धीमी और पतली धारा में चढ़ाना चाहिए। जल चढ़ाने के लिए तांबे, चांदी या पीतल के लोटे का प्रयोग करें। वहीं शिवलिंग पर तांबे के पात्र से दूध न चढ़ाएं।
6/7Image Source : PEXELS
सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल के साथ ही बेलपत्र भी जरूर अर्पित करें। बेलपत्र महादेव को अति प्रिय है।
7/7Image Source : FILE IMAGE
शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर बैठकर या थोड़ा झुककर जल चढ़ाना चाहिए। खड़े होकर जल चढ़ाने से बचना चाहिए।