सावन शिवरात्रि पर जल किस समय चढ़ेगा? पंडित जी से जानिए
सावन शिवरात्रि पर जल किस समय चढ़ेगा? पंडित जी से जानिए
शिवरात्रि सावन महीने का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है और इस बार ये त्योहार 11 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करने का विशेष महत्व माना जाता है। चलिए जानते हैं शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय क्या रहेगा।
Published : Aug 10, 2026 09:07 am IST, Updated : Aug 10, 2026 09:09 am IST
1/5Image Source : india tv
शिवरात्रि सावन महीने का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है और इस बार ये त्योहार 11 अगस्त 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसी कारण से ज्यादातर श्रद्धालु शिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक जरूर करते हैं। वहीं ये दिन रुद्राभिषेक कराने के लिए भी सबसे शुभ माना जाता है। कावड़िए भी कावड़ जल इसी दिन चढ़ाते हैं। चलिए जानते हैं पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय क्या रहेगा।
2/5Image Source : unsplash.com
पंडित जी के अनुसार, सावन शिवरात्रि पर आप कभी भी शिवलिंग पर जल अर्पित कर सकते हैं। आपको सुबह या शाम जब भी समय मिले पूरी श्रद्धा के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। लेकिन अगर आप कुछ विशेष मुहूर्तों में जलाभिषेक करना चाहते हैं तो जल चढ़ाने का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 04:22 से 05:48 बजे तक रहेगा।
3/5Image Source : unsplash.com
शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से 10 बजे तक रहेगा। वहीं जल चढ़ाने का तीसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 बजे तक रहेगा। ये अभिजीत मुहूर्त है। कई श्रद्धालु इस मुहूर्त पर भी जलाभिषेक करते हैं।
4/5Image Source : unsplash.com
जल चढ़ाने का चौथा शुभ मुहूर्त शाम 07:04 से रात 9:00 बजे तक रहेगा। ये प्रदोष काल समय है। इस दौरान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
5/5Image Source : unsplash.com
वहीं शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का पांचवां सबसे शुभ मुहूर्त रात 12:05 से 12:48 बजे तक रहेगा। ये निशिता काल समय है। इस मुहूर्त में कई श्रद्धालु रुद्राभिषेक कराते हैं।