शाहरुख खान से अक्षय कुमार तक, नरेंद्र मोदी के PM पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये सितारे
शाहरुख खान से अक्षय कुमार तक, नरेंद्र मोदी के PM पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये सितारे
आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लिया है। ऐसे में सभी की निगाहें मोदी कैबिनेट में सीटों के बंटवारे पर टिकी हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तकफिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां शामिल हो चुके हैं।
Published : Jun 09, 2024 06:59 pm IST, Updated : Jun 10, 2024 04:45 pm IST
1/8Image Source : ANI
आज शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ लिया है। ऐसे में सभी की निगाहें मोदी कैबिनेट में सीटों के बंटवारे पर टिकी रही है। इस शपथ ग्रहण समारोह में शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार तक फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियां शामिल हो चुके हैं।
2/8Image Source : ANI
नरेंद्र मोदी के PM पद के शपथ ग्रहण समारोह में अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे। उन्होंने इस खास मौके पर शाहरुख खान से गले मिलते हुए भी देखा गया।
3/8Image Source : ANI
अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी ने केरल के त्रिशूर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर जीत हासिल की है। वो भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।
4/8Image Source : ANI
एक्टर विक्रांत मैसी और फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
5/8Image Source : ANI
नरेंद्र मोदी के PM पद के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलावुड एक्टर शाहरुख खान को भी देखा गया। इस मौके पर उन्हें ऑल ब्लैक आउटफिट में स्पॉट किया।
6/8Image Source : ANI
शपथ समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी दिखाई दिए। मीडिया से बातचीत में सुपरस्टार ने कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और उनकी शुभकामनाएं मोदी के साथ हैं।
7/8Image Source : ANI
नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। जहां कंगना रनौत भी अपनी गोल्डन साड़ी पहने पहुंची।
8/8Image Source : ANI
मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद हेमा मालिनी ने कहा, 'यह हमारे लिए खुशी का पल है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।'