अनंत-राधिका की शादी में शनाया ने खराब की BFF अनन्या की मेहंदी! एक्ट्रेस बोलीं- तुमने...
अनंत-राधिका की शादी में शनाया ने खराब की BFF अनन्या की मेहंदी! एक्ट्रेस बोलीं- तुमने...
शनाया कपूर और अनन्या पांडे ने भी सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी में अपने हाथों पर भी मेहंदी रचाई, जिसकी तस्वीरें शनाया ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेकिन, शनाया की शेयर की तस्वीरों में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिस पर अनन्या ने शिकायत कर दी।
Published : Jul 11, 2024 03:57 pm IST, Updated : Jul 11, 2024 03:57 pm IST
1/7Image Source : Instagram
इन दिनों हर तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के ही चर्चे हैं। अनंत 12 जुलाई को मुंबई में राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं। अंबानी परिवार भी इस शादी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
2/7Image Source : Instagram
हाल ही में अनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड हस्तियां भी खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।
3/7Image Source : Instagram
10 जुलाई को आयोजित हुई अनंत-राधिका की मेहंदी में अनन्या पांडे और शनाया कपूर भी पहुंची थीं।
4/7Image Source : Instagram
शनाया कपूर जहां पिंक आउटफिट में गॉर्जियस लग रही थीं तो वहीं अनन्या पांडे ब्लू कलर के लहंगे में कमाल की लग रही थीं।
5/7Image Source : Instagram
इस बीच शनाया ने इंस्टाग्राम पर अपने हाथों में लगी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें अनन्या को भी अपनी मेहंदी दिखाते देखा जा सकता है। शनाया ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मेहंदी की हमेशा रहने वाली यादें।'
6/7Image Source : Instagram
फोटो में शनाया की मेहंदी तो पूरी दिख रही है, लेकिन अनन्या का हाथ आधा ही नजर आ रहा है। बस फिर क्या था, अनन्या ने भी अपनी दोस्त से उनके हाथ को क्रॉप करने की शिकायत कर दी।
7/7Image Source : Instagram
ऐसे में अनन्या पांडे ने कमेंट सेक्शन में इस बात की शिकायत की है। अनन्या ने शनाया की शेयर की गई फोटोज में कमेंट करते हुए लिखा- 'तुमने मेरे साथ गलत किया है।'