बर्फीले पहाड़ों की श्रद्धा कपूर ने बढ़ाई खूबसूरती! वादियों में कुछ इस तरह मौज-मस्ती कर रहीं एक्ट्रेस
बर्फीले पहाड़ों की श्रद्धा कपूर ने बढ़ाई खूबसूरती! वादियों में कुछ इस तरह मौज-मस्ती कर रहीं एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी खूबसूरती और कमाल की एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हाल में ही उन्होंने अपनी वेकेशन की झलक फैंस के लिए साझा की है।
Published : Apr 22, 2024 05:10 pm IST, Updated : Apr 22, 2024 06:02 pm IST
1/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत और क्यूट एक्ट्रेस की बात जब भी सामने आती है, सबसे पहले श्रद्धा कपूर का नाम जुबां पर आता है। एक्ट्रेस अपनी प्यारी स्माइल से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया क्वीन भी हैं। अपने कॉमिक अंदाज से इंस्टाग्राम पर फैंस का दिल जीत लेती हैं।
2/6Image Source : Instagram
इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। श्रद्धा कपूर इन दिनों वेकेशन पर हैं वो भी बर्फीली वादियों के बीच। एक्ट्रेस की खूबसूरती पहाड़ों की रौनक को और बढ़ा रही है।
3/6Image Source : Instagram
एक्ट्रेस ने ये तो शेयर नहीं किया कि वो किस जगह पर ये वेकेशन मना रही हैं, लेकिन उन्होंने आस-पास की खूबसूरत तस्वीरें जरूर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस के साथ ही बर्फीली वादियां, खूबसूरत फूल और भूटिया कुत्ते नजर आ रहे हैं।
4/6Image Source : Instagram
इस ट्रिप पर श्रद्धा कपूर बिना किसी मेकअप के सादगी भरे कपड़ों में नजर आ रही हैं। श्रद्धा कपूर ने अपनी इस वेकेशन के लिए रंग-बिरंगे ट्रैक पैंट्स और स्वेट शर्ट्स को ही चुना है। इन कपड़ों में भी वो कमाल की लग रही हैं।
5/6Image Source : Instagram
श्रद्धा कपूर का बेहद सरल अंदाज भी तस्वीरों में देखने को मिल रहा है। वो कुत्तों के साथ खेलते हुए भी वक्त बिता रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'किसी की मजाल है मुझे पहाड़ों से वापस ले जाए?'
6/6Image Source : Instagram
इसके अलावा एक और पोस्ट में श्रद्धा कपूर ने लिखा, 'कहां हूं मैं?' इन तस्वीरों के देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक ने लिखा, 'कमाल का व्यू है और उससे भी कमाल की श्रद्धा हैं।' एक और शख्स ने लिखा, 'सुकून', एक और शख्स ने लिखा, 'चलो वापस आ जाओ, काम पर लगो, अब वक्त शूट का है।'