बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मुंबई में लॉकडाउन होने की वजह से घर पर हैं। इस दिनों वह अपने खाली वक्त को खुद को फिट रखने में बिता रही हैं।
हाल ही में शेयर की गई अभिनेत्री की तस्वीरों को देख कर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि अभिनेत्री अपनी फिटनेस को लेकर कितनी सीरियस हैं।
अभिनेत्री लगातार योग और एक्सरसाइज करने के दौरान की तस्वीरों को अपने चाहने वालों के बीच शेयर करती हैं, और लोगों को प्रेरित करती हैं।
सोनाक्षी की हालिया तस्वीरों पर गौर करें तो वह पहले से काफी ज्यादा फिट नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरों को फैंस के बीच शेयर किया है।
सोनाक्षी सिन्हा अकसर कई अलग-अलग मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रही हैं, चाहे पह पीपीई किट के लिए पैसे डोनेट करने की बात हो या ट्रोलिंग के खिलाफ आवाज उठाने की बात हो, सोनाक्षी हर चीज के प्रति मुखर रही हैं।
अभिनेत्री का मानना है कि एक सेलेब्रिटी होने के नाते हम सही चीजों के लिए आवाज उठाकर समाज में बड़े बदलाव ला सकते हैं।