Published : Jun 25, 2024 04:13 pm IST, Updated : Jun 25, 2024 04:19 pm IST
1/7Image Source : Instagram
शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर इसके बाद ही ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। इस ग्रैंड पार्टी में दोनों ही काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आए। जहां सोनाक्षी ने शादी के दौरान सफेद साड़ी कैरी की थीं, वहीं शादी के बाद रिसेप्शन में उन्होंने सुर्ख लाल साड़ी पहनी।
2/7Image Source : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने लाल बनारसी साड़ी वाले लुक को सिंपल आलता, मांग में सिंदूर और हैवी ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। इस लुक में वो किसी हुस्न परी से कम नहीं लगीं। इतना ही नहीं इसके साथ ही उनके पति वाइट शेरवानी में दिखे। दोनों की जोड़ी साथ में मेड फॉर ईच अदर लगीं। अब इसकी रोमांटिक तस्वीरें कपल ने जारी की हैं। सोशल मीडिया पर आते ही ये तस्वीरें वायरल होने लगी हैं।
3/7Image Source : Instagram
सामने आई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ पोज दे रहे हैं। दोनों एक-दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर ही दोनों के बीच का अटूट प्यार जाहिर हो रहा है। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा बिल्कुल रॉयल ब्राइड लग रही हैं। वहीं जहीर इकबाल भी किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे हैं।
4/7Image Source : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'क्या दिन था! प्यार, हंसी, साथ, उत्साह, गर्मजोशी, हमारे हर दोस्त, परिवार और टीम से समर्थन... ऐसा लगा जैसे ब्रह्मांड दो प्यार करने वाले लोगों के लिए एक साथ आया और उन्हें वही दिया जिसकी उन्होंने हमेशा उम्मीद, कामना और प्रार्थना की थी। अगर यह ईश्वरीय हस्तक्षेप नहीं है... तो हम नहीं जानते कि क्या है। हम दोनों वास्तव में एक दूसरे के लिए धन्य हैं और इतना सारा प्यार हमारी रक्षा कर रहा है।'
5/7Image Source : Instagram
ईटाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच पार्टी में ही तालमेल सही बैठा और दोनों करीब आ गए। यहीं से दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे दोनों साथ स्पॉट किए जाने लगे और सोशल मीडिया पर भी ये अपना प्यार जाहिर करने लगे, जहां लगातार इनकी रोमांटिक तस्वीरें देखने को मिलने लगीं।
6/7Image Source : Instagram
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान के साथ साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं जहीर को भी सलमान खान ने ही साल 2019 में लॉन्च किया। वो पहली बार बॉलीवुड फिल्म 'नोटबुक' में नजर आए थे। इसके बाद दोनों ही कलाकार एक साथ काम करते 'डबल एक्सल' में दिखे। दोनों की जोड़ी को लोगों ने एक साथ पसंद भी किया।
7/7Image Source : Instagram
याद दिला दें कि सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफें हुईं। हाल में ही मिली उनकी सीरीज को सफलता के बाद अब सोनाक्षी की शादी के चर्चे हैं। शादी में उनका पूरा परिवार शामिल रहा। वहीं उनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथी भी पहुंचे थे।