तलाक के बाद फिर साथ आए सुष्मिता सेन के भाई-भाभी? Ex पति राजीव से मिलीं चारू, फैन हो गए कन्फ्यूज
तलाक के बाद फिर साथ आए सुष्मिता सेन के भाई-भाभी? Ex पति राजीव से मिलीं चारू, फैन हो गए कन्फ्यूज
हाल ही में राजीव सेन ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर लोग फिर कन्फ्यूज हो गए हैं। कई यूजर दोनों की तस्वीरें देखकर सवाल कर रहे हैं कि आखिर इनके बीच चल क्या रहा है।
Published : Jun 07, 2024 07:02 am IST, Updated : Jun 07, 2024 07:02 am IST
1/7Image Source : Instagram
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पूर्व पत्नी और टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा फिर सुर्खियों में हैं। राजीव सेन और चारू असोपा ने 2019 में धूमधाम से शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी कुछ साल भी नहीं टिक पाई और 2023 में दोनों अलग हो गए। हालांकि, इससे पहले से ही चारू और राजीव अलग रह रहे थे, दोनों ने कई बार अपने रिश्ते को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश की, बेटी के लिए भी साथ रहे। लेकिन, दोनों की कोशिशों का कोई नतीजा नहीं निकला और फिर 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया।
2/7Image Source : Instagram
मगर अब हाल ही में राजीव सेन ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देखकर लोग फिर कन्फ्यूज हो गए हैं। कई यूजर दोनों की तस्वीरें देखकर सवाल कर रहे हैं कि आखिर इनके बीच चल क्या रहा है।
3/7Image Source : Instagram
दरअसल, हाल ही में राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपनी बेटी जियाना के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए थे। इस दौरान चारू भी उनके साथ थीं।
4/7Image Source : Instagram
दोनों ने साथ में कुछ तस्वीरें क्लिक कीं, जिन्हें राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जबकि, कपल 2023 में ही तलाक के बाद अलग हो चुका है।
5/7Image Source : Instagram
दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि बेटी की कस्टडी चारू को मिली है। ऐसे में वह चाहती हैं कि उनकी बेटी की उसके पिता से बॉन्डिंग बरकरार रहे और राजीव भी अपनी बेटी से मिल सकें।
6/7Image Source : Instagram
यही वजह है कि चारू अक्सर अपनी बेटी को उसके पिता से मिलाती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर राजीव चारू और बेटी से मिले, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो फैंस ने इन तस्वीरों को देखने के बाद सवाल करने शुरू कर दिए।
7/7Image Source : Instagram
राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर करते हुए एक रेड हार्ट इमोजी बनाया है। इसे देखने के बाद जहां कुछ यूजर इनके फिर साथ होने की दुआ कर रहे हैं तो कई इन्हें परफेक्ट फैमिली बता रहे हैं। वहीं कुछ सवाल कर रहे हैं कि क्या फिर दोनों साथ आने पर विचार कर रहे हैं।