बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को मुंबई में स्पॉट किया गया।
इस दौरान वरुण, ब्लैक कलर के ऑउटफिट में नजर आए। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, लोवर और व्हाइट शूज पहन रखा था। साथ ही ब्लैक शेड का गॉगल भी लगा रखा था।
बता दें कि पिछले दिनों वरुण अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। जानकारी के मुताबिक एक्टर जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को शादी करने वाले हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वरुण की फिल्म 'कुली नंबर 1' रिलीज हुई है। इस फिल्म में वरुण और सारा की केमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़