मशहूर म्यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद के वाजिद खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो 42 साल के थे। कुछ वक्त से उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें दिल की बीमारी थी। किडनी की गंभीर समस्या की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन सेहत बिगड़ने पर वो वेंटिलेटर पर थे। बताया जा रहा है कि वो कोरोना वायरस पॉजिटिव भी पाए गए थे। उन्हें वर्सोवा में परिवार की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
वाजिद खान को आखिरी विदाई देने वर्सोवा पहुंचीं उनकी पत्नी और बच्चे।
साजिद खान अपने भाई वाजिद खान को आखिरी विदाई देने के लिए वर्सोवा पहुंचे।
साजिद-वाजिद की जोड़ी सलमान खान की पसंदीदा थी। प्यार किया तो डरना फिल्म से इस जोड़ी ने डेब्यू किया था। इसके बाद वाजिद खान ने साजिद के साथ मिलकर हेलो ब्रदर, पार्टनर, दबंग, वेलकम, हाउसफुल 2, राउडी राठौड़, वीर, वॉन्टेंड, जुड़वा 2 और हीरोपंती का म्यूजिक कंपोज किया।
आदित्य पंचोली भी वाजिद खान को अंतिम विदाई देने वर्सोवा पहुंचे।
साजिद वाजिद ने हाल ही में सलमान खान के गाने भाई भाई और प्यार करोना को भी दिया था। ये दोनों गानें लॉकडाउन में रिलीज हुए थे।
साजिद-वाजिद ने हाल ही में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए गाने तैयार किए, जिनमें से एक 'प्यार करोना' था।
सभी लोगों को कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित करने को लेकर यह पॉप एंथम (गाना) बनाया गया था। अप्रैल में रिलीज हुए इस गाने को सलमान ने गाया है।
संगीतकारों की जोड़ी ने हाल ही में सलमान के ईद विशेष गीत 'भाई-भाई' की रचना भी की थी। इसमें सांप्रदायिक सद्भाव की बात की गई है।
साजिद-वाजिद अक्सर सलमान खान के लिए कम्पोजर के रूप में सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में सलमान की सुपरहिट फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या से' अपनी शुरुआत की थी।
कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से वाजिद खान की अंतिम विदाई में कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए।