दीपिका पादुकोण से शादी से लेकर साथ बिताए हैप्पी मोमेंट्स तक, देखें रणवीर सिंह की वो तस्वीरें जो कर दी गईं डिलीट
दीपिका पादुकोण से शादी से लेकर साथ बिताए हैप्पी मोमेंट्स तक, देखें रणवीर सिंह की वो तस्वीरें जो कर दी गईं डिलीट
रणवीर सींह ने बीते दिन अपनी शादी से लेकर कई हैप्पी मोमेंट्स की तस्वीरें डिलीट कर दीं। इसकी वजह तो अब तक साफ नहीं हुई हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस इस बात से हैरान हैं, वैसे रणवीर और दीपिका की ये डिलीटेड तस्वीरें हम आपके लिए लाए हैं।
Published : May 08, 2024 08:13 am IST, Updated : May 08, 2024 08:15 am IST
1/6Image Source : Ranveer Singh FC
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कई पुरानी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण के साथ शादी की तस्वीरें भी शामिल हैं। यह देख फैंस हैरान हैं। ऐसा करने के पीछे की वजह एक्टर ने अभी तक नहीं बताई है।
2/6Image Source : Ranveer Singh FC
रणवीर सिंह की प्रोफाइल पर अब सिर्फ 133 पोस्ट हैं। पहला पोस्ट 24 जनवरी 2023 का नजर आ रहा है। इससे पहले के सभी पोस्ट एक्टर ने डिलीट कर दिए हैं। दीपिका पादुकोण से शादी से लेकर हर हैप्पी मोमेंट की तस्वीर अब रणवीर सिंह की इंस्टाग्राम प्रोफाइल से गायब हैं।
3/6Image Source : Ranveer Singh FC
रणवीर सिंह की वेकेशन्स, दीपिका का बर्थडे सेलिब्रेशन, अब इन सभी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर नहीं दिख रही हैं। इसलिए ही हम आपको डिलीट हो चुकी पुरानी तस्वीरों की झलक दिखा रहे हैं। वैसे अब रणवीर सिंह की प्रोफाइल पर आखिरी पोस्ट 26 अप्रैल का है।
4/6Image Source : Ranveer Singh FC
हालांकि रणवीर सिंह के अकाउंट पर अभी भी दीपिका संग कुछ तस्वीरें मौजूद हैं। ये तस्वीरें साल 2023 और साल 2024 की शुरुआत में पोस्ट की गई हैं। याद दिला दें कि नवंबर 2018 में इटली में पावर कपल रणवीर और दीपिका ने शादी की थी। इसके बाद ही दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की थीं।
5/6Image Source : Ranveer Singh FC
वैसे बता दें, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों सितंबर में बेबी को वेलकम करने के लिए तैयार हैं। इन दिनों दोनों एक साथ वक्त बिता रहे हैं। बीते दिन भी दोनों की तस्वीर सामने आई थी, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप भी देखने को मिला था।
6/6Image Source : Ranveer Singh FC
वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 'सिंघम अगेन' में साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी दोनों ने कई फिल्में एक साथ की हैं। इस फिल्म की शूटिंग जारी है।