कौन है शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद? ये 'दबंग' हीरो बना सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का मैच मेकर
कौन है शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद? ये 'दबंग' हीरो बना सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का मैच मेकर
शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी करने वाली हैं। वो अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करेंगी। वैसे आप सोच रहे होंगे कि शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद जहीर इकबाल हैं कौन और सोनाक्षी सिन्हा इनसे कैसे मिलीं। दरअसल सोनाक्षी और जहीर को मिलाने वाले कोई और नहीं बल्कि दबंग एक्टर सलमान खान हैं।
Published : Jun 10, 2024 04:06 pm IST, Updated : Jun 10, 2024 10:06 pm IST
1/6Image Source : Instagram
शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा अब शादी करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि वो 23 जून को शादी के बंधन में बंधेंगी। ऐसे में सवाल ये आता है कि आखिर सोनाक्षी किससे शादी कर रही हैं और कौन शत्रुघ्न सिन्हा का दामद बनेगा? इसके अलावा एक बड़ा सवाल ये है कि सोनाक्षी सिन्हा की मुलाकात जहीर इकबाल से कैसे हुई, दोनों प्यार कैसे हुआ और इन्हें मिलाने वाला शख्स कौन था? इन सभी सवालों के जवाब आपके लिए लाए हैं।
2/6Image Source : Instagram
ईटाइम्स के इंटरव्यू में खुलासा हुआ कि सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल से पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच पार्टी में ही तालमेल सही बैठा और दोनों दोस्त बन गए। धीरे-धीरे रिश्ता गहरा होता गया और दोनों करीब आ गए। दोनों का कहना है कि पहली मुलाकात के बाद ही दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे, लेकिन रिश्ते को नाम देने में थोड़ा वक्त लगा।
3/6Image Source : Instagram
अब दोनों ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। दोनों की एक साथ कई तस्वीरें हैं। एक दूसरे के जन्मदिन और सफलता के मौकों पर दोनों एक-दूजे की तरीफों के पुल बांधते हैं। अगर इनके इंस्टाग्राम पर नजर डालेंगे तो इनकी रोमांटिक तस्वीरों से इंस्टाग्राम भरा पड़ा है, जिससे इनके तालमेल का अंदाजा भी आप लगा लगेंगे। दोनों वेकेशन पर भी अक्सर साथ जाया करते हैं।
4/6Image Source : Instagram
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान के साथ 2010 में फिल्म 'दबंग' से डेब्यू किया था, जबकि जहीर ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी 2019 की बॉलीवुड फिल्म 'नोटबुक' से डेब्यू किया था। जहीर इकबाल बचपन से ही सलमान खान को जानते हैं। दोनों काफी करीब है। दरअसल जहीर इकबाल, सलमान खान के करीबी दोस्त के बेटे हैं।
5/6Image Source : Instagram
जहीर इकबाल की बहन की शादी के दौरान ही सलमान ने जहीर को लॉन्च करने की बात कही थी, वो उनके लुक्स से इंप्रेस हो गए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें फिल्मों में कदम रखना चाहिए। इस शादी में सलमान और जहीर ने एक साथ डांस नंबर पर परफॉर्म भी किया था। सलमान खान के हर फैमिली फंक्शन और पार्टीज में भी जहीर इकबाल मौजूद रहते हैं।
6/6Image Source : Instagram
अब बात करें कि शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद जहीर इकबाल की तो वो 35 साल के हैं। इनका पूरा नाम जहीर इकबाल रतानसी है। उन्होंने मुबई स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। जहीर फेमस ज्वेलर्स फैमिली से आते हैं। उनके पिता इकबाल रतानसी ज्वेलर बिजनेसमैन हैं। वहीं जहीर की मां हाउसवाइफ हैं। जहीर की बहन सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं और उनके एक छोटे भाई भी हैं। बता दें, जहीर और सोनाक्षी दोनों एक साथ 'डबल एक्स एल' में नजर आए थे।