क्या 300 करोड़ के लिए बच्चों-पति को छोड़ देंगी फराह खान? बसाएंगी नया घर? बोलीं- 'उनके साथ क्या मजा'
क्या 300 करोड़ के लिए बच्चों-पति को छोड़ देंगी फराह खान? बसाएंगी नया घर? बोलीं- 'उनके साथ क्या मजा'
सोशल मीडिया हो, कोई स्टेज या बीटीएस वीडियोज, फराह खान अक्सर ही अपने जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर का परिचय देती आई हैं। अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से अक्सर लोगों को हंसाने और हैरान करने वाली फराह खान एक बार फिर चर्चा में हैं।
Published : May 29, 2024 01:37 pm IST, Updated : May 29, 2024 01:37 pm IST
1/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अब तक कई सितारों को अपने इशारों पर नचा चुकी हैं। उन्होंने कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों का निर्देशन किया है और स्टार्स को डांस भी सिखाया है। फराह सिर्फ अपनी फिल्मों या डांस के लिए ही नहीं, अपने शानदार कॉमिक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया हो, कोई स्टेज या बीटीएस वीडियोज, फराह खान अक्सर ही अपने जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर का परिचय देती आई हैं। अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से अक्सर लोगों को हंसाने और हैरान करने वाली फराह खान एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में फराह ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर वह सुर्खियों में हैं।
2/8Image Source : Instagram
हाल ही में फराह खान,अनिल कपूर के साथ नेटफ्लिक्स के चर्चित शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचीं, जहां दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते दिखे। इस दौरान फराह और अनिल ने अपने फैंस के आगे बी-टाउन के कई रहस्यों पर से भी पर्दा उठाया।
3/8Image Source : Instagram
फराह अक्सर ही बॉलीवुड सेलेब्स की पोल खोलती दिखी हैं। लेकिन, जब वह कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में वह पहुंचीं, तो उन्होंने खुद को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे फैंस भी चौंक गए।
4/8Image Source : Instagram
शो के दौरान फराह ने कहा कि, वह 300 करोड़ के लिए अपने पति और बच्चों को छोड़ सकती हैं। फराह का ये कहते वीडियो सुर्खियों में है। हालांकि, ये बात और है कि फराह ने ये सब मजाक में कहा था।
5/8Image Source : Instagram
दरअसल, शो के दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने फराह से मजाकिया अंदाज में पूछा कि, 'अगर कोई आपके अकाउंट में गलती से 300 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दे तो आप क्या करेंगी?'
6/8Image Source : Instagram
इसके जवाब में फराह खान ने कहा- '300 करोड़? मैं 300 करोड़ मिलने पर रिटायर हो जाऊंगी और अपने पति को और बच्चों को छोड़ दूंगी।' फराह की बात सुनते ही अर्चना पूरन सिंह ने कहा, 'मुझे लगता है कि तुम अपने बच्चों को नहीं छोड़ेंगी, हां मगर अपने पति को छोड़ सकती हो।'
7/8Image Source : Instagram
अर्चना पूरन सिंह ने आगे कहा, 'आपको अपने बच्चों के साथ उन 300 करोड़ रुपये से मजे करना चाहिए।' फराह ने अर्चना को जवाब देते हुए कहा, 'उनके साथ क्या मजा आएगा। टॉम क्रूज के पास जाऊंगी ना मैं'। इस पर अर्चना फिर फराह को छेड़ते हुए कहती हैं- 'अच्छा दूसरा प्लान भी तैयार है...'
8/8Image Source : Instagram
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का ये एपिसोड कपिल शर्मा के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। फराह से पहले अनिल कपूर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए थे। इसके अलावा गायक और गीतकार एड शीरन ने भी अनिल के शो में शिरकत की थी।