Year Ender 2022: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं ये 10 फिल्में
Year Ender 2022: गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई हैं ये 10 फिल्में
साल 2022 बॉलीवुड के लिए भले ही कुछ खास साबित नहीं हुआ लेकिन इसके बावजूद भी गूगल को टॉप 10 सर्च फिल्मों में साउथ की फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड की भी 4 फिल्मों के नाम शामिल हैं।
Published : Dec 15, 2022 09:21 pm IST, Updated : Dec 15, 2022 09:23 pm IST
1/11Image Source : twitter
साल 2022 बॉलीवुड के लिए भले ही कुछ खास साबित नहीं हुआ लेकिन इसके बावजूद भी गूगल की टॉप 10 सर्च फिल्मों में साउथ की फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड की भी 4 फिल्मों के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई टॉप 10 फिल्मों के बारे में।
2/11Image Source : instagram/aliabhatt
Brahmastra: Part One Shiva
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की साथ की पहली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जिसकी शूटिंग के दौरान ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। ये फिल्म कमाई के मामले में तो आगे रही है साथ ही साथ इस साल सबसे ज्यादा सुर्खियों में भी रही।
3/11Image Source : instagram/thenameisyash
K.G.F: Chapter 2
गूगूल की सर्च लिस्ट पर दूसरे नंबर पर आई एक्टर यश की मच अवेटेड फिल्म 'केजीएफ 2' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो कि इस साल खत्म हुआ। फिल्म जब रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े।
4/11Image Source : instagram/anupamkher
The Kashmir Files
'द कश्मीर फाइल्स' ये फिल्म रिलीज के पहले से चर्चा में है और यही वजह से कि ये गूगल की सर्च लिस्ट में तीसरे नंबर पर आती है। फिल्म को लेकर देशभर में बहुत बवाल हुआ जो कि अभी तक जारी ही है।
5/11Image Source : instagram/alwaysramcharan
RRR
एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' बजट, स्टारकास्ट और कहानी की वजह से सुर्खियों में रही थी। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू के जीवन पर आधारित थी। 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन किया था।
6/11Image Source : twitter
Kantara
कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' गूगल सर्च की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। फिल्म में डांस से लेकर एक्शन तक सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट था। ये फिल्म ऋषभ शेट्टी को दुनियाभर में मशहूर कर गई है।
7/11Image Source : instagram/alluarjunonline
Pushpa: The Rise
'पुष्पा नाम सुनकर फ्लोवर समझी क्या? फायर है मैं...' ये डायलॉग भारत ही नहीं दुनियाभर के लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। फिल्म के डायलॉग से लेकर डांस तक सभी जबरदस्त थे। लाल चंदन की तस्करी पर बनी इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के सीक्वल का हर किसी को इंतजार है।
8/11Image Source : twitter
Vikram
कमल हासन और विजय सेतुपति की 'विक्रम' को पैन इंडिया कई भाषाओं में रिलीज किया गया था। ये फिल्म गूगल की सर्च लिस्ट में 7वें नंबर पर आती है।
9/11Image Source : instagram/kareenakapoorkhan
Laal Singh Chaddha
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का नाम गूगल की सर्च लिस्ट पर 8वें स्थान पर है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। रिलीज से पहले ही फिल्म को सोशल मीडिया पर बायकॉट की मार झेलनी पड़ी थी जिसका असर इसकी कमाई पर पड़ा।
10/11Image Source : instagram/ajaydevgn
Drishyam 2
साल 2015 में 'दृश्यम' के बाद से ही दर्शक फिल्म 'दृश्मय 2' का इंतजार करने लगे थे जो कि इस साल नवंबर में आकर खत्म हुआ। ये फिल्म अपने पहले पार्ट की तरह ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है और यही वजह है कि फिल्म अपने चौथे वीक में भी करोड़ों का बिजनेस कर रही है।
11/11Image Source : twitter
Thor: Love and Thunder
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 29वीं फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' का निर्देशन तायका वेट्टी ने किया है। ये अकेली हॉलीवुड फिल्म है जिसका नाम गूगल सर्च के टॉप 10 में शामिल हुआ है।