नई एसयूवी 2026 TATA Sierra की डिलीवरी हो गई शुरू, जानें किसको सबसे पहले मिली? कितनी है कीमत
नई एसयूवी 2026 TATA Sierra की डिलीवरी हो गई शुरू, जानें किसको सबसे पहले मिली? कितनी है कीमत
टाटा मोटर्स ने अपनी हाल ही में लॉन्च की गई एसयूवी की डिलीवरी देने लग गई है। कंपनी ने इसकी शुरुआत 15 जनवरी से ही कर दी है। केरल में टाटा सिएरा की पहली डिलीवरी वहां के ट्रांसपोर्ट मंत्री के. बी. गणेश कुमार को मिली। श्री गोकुलम मोटर्स ने डिलीवरी की जानकारी दी है।
Published : Jan 20, 2026 12:40 pm IST, Updated : Jan 20, 2026 12:40 pm IST
1/5Image Source : SREE GOKULAM MOTORS
टाटा मोटर्स ने अपनी हाल ही में लॉन्च की गई एसयूवी की डिलीवरी देने लग गई है। कंपनी ने इसकी शुरुआत 15 जनवरी से ही कर दी है। केरल में टाटा सिएरा की पहली डिलीवरी वहां के ट्रांसपोर्ट मंत्री के. बी. गणेश कुमार को मिली। श्री गोकुलम मोटर्स ने डिलीवरी की जानकारी दी है।
2/5Image Source : SREE GOKULAM MOTORS
श्री गोकुलम मोटर्स ने इस डिलीवरी का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि मंत्री के. बी. गणेश कुमार अपने काफिले के साथ टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में गोकुलम ग्रैंड रिसॉर्ट में पहुंचे हैं, जहां सिएरा को ढक कर रखा गया है।
3/5Image Source : टाटा मोटर्स ऑफिशियल वेबसाइट
कंपनी धीरे-धीरे देशभर में गाड़ी की डिलीवरी देने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने प्रोडक्शन में जोरदार तरीके से बढ़ा दिया है। केरल के मंत्री को पहली डिलीवरी की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल है।
4/5Image Source : SREE GOKULAM MOTORS
गाड़ी मिलने पर मंत्री खुद टाटा सिएरा को चलाकर पवेलियन से बाहर लेकर आते देखे गए। मंत्री ने केरल में पहला ग्राहक बनने पर डीलरशिप को धन्यवाद भी दिया। मंत्री ने कहा कि डिलीवरी एक्सपीरियंस शानदार रहा।
5/5Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट
टाटा मोटर्स की नई 2026 TATA Sierra एसयूवी को हाल ही में 11.49 लाख रुपये की इंट्रोडक्टरी कीमत पर लॉन्च की है। इसकी टॉप वैरिएंट की कीमत 21.29 लाख रुपये तक जाती है।