छोटे परिवार के लिए बेस्ट हैं ये 5 सस्ती कारें! कम कीमत में मिलेंगे सेफ्टी फीचर्स, बड़ा स्पेस और दमदार माइलेज
छोटे परिवार के लिए बेस्ट हैं ये 5 सस्ती कारें! कम कीमत में मिलेंगे सेफ्टी फीचर्स, बड़ा स्पेस और दमदार माइलेज
अगर आप भी अपने परिवार के लिए एक किफायती और भरोसेमंद कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कुछ ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो कम कीमत में अच्छा स्पेस, दमदार फीचर्स और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरिएंस देते हैं।
Published : Mar 07, 2026 04:13 pm IST, Updated : Mar 07, 2026 04:13 pm IST
1/6Image Source : Official website
आज के समय में कार सिर्फ एक लग्जरी नहीं बल्कि परिवार की जरूरत बन चुकी है। खासकर छोटे परिवारों के लिए ऐसी कार की तलाश रहती है, जो बजट में हो, आरामदायक हो और साथ ही सुरक्षा फीचर्स से भी लैस हो। अच्छी बात यह है कि अब कई ऑटो कंपनियां कम कीमत में भी शानदार फीचर्स और सेफ्टी टेक्नोलॉजी वाली कारें पेश कर रही हैं। अगर आप भी अपने परिवार के लिए एक किफायती और भरोसेमंद कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार में कुछ ऐसे विकल्प मौजूद हैं जो कम कीमत में अच्छा स्पेस, दमदार फीचर्स और आरामदायक ड्राइविंग एक्स देते हैं।
2/6Image Source : Official website
Honda Amaze: छोटे परिवारों के लिए यह कार एक शानदार ऑप्शन मानी जाती है। इसमें अच्छी स्पेसिंग और आरामदायक सीटिंग मिलती है, जिससे रोजमर्रा के सफर के साथ लंबी यात्राएं भी आसान हो जाती हैं। इस कार में 8-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और पीछे एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, एबीएस ब्रेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 7.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
3/6Image Source : Official website
Maruti Suzuki Dzire: यह भारत की सबसे लोकप्रिय सेडान कारों में से एक है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 9-इंच स्क्रीन और वायरलेस चार्जिंग जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 6.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
4/6Image Source : Official website
Tata Altroz: यह हैचबैक कार अपने प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बॉडी के लिए जानी जाती है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। इसकी कीमत लगभग 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है।
5/6Image Source : Official website
Kia Syros: यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी स्टाइल और आराम दोनों के मामले में बेहतर मानी जाती है। इसमें बड़ी डिजिटल स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ और स्लाइडिंग रियर सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 8.67 लाख रुपये है।
6/6Image Source : Official website
Hyundai Venue: यह कार अपने एडवांस फीचर्स के लिए काफी लोकप्रिय है। इसमें 12.3-इंच डिजिटल स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ जैसी सुविधाएं मिलती हैं। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ड्राइवर असिस्टेंस, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन-कीपिंग असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत करीब 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।