8 लाख रुपये है बजट तो कौन-सी कार खरीद सकते हैं आप? देखिए ये 5 दमदार ऑप्शन
8 लाख रुपये है बजट तो कौन-सी कार खरीद सकते हैं आप? देखिए ये 5 दमदार ऑप्शन
अगर आप नई कार खरीदने का सपना देख रहे हैं लेकिन आपका बजट सिर्फ ₹8 लाख तक सीमित है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज के समय में इस बजट में भी आपको कई शानदार और दमदार कार ऑप्शन मिल जाते हैं, जो स्टाइल, माइलेज और फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं हैं।
Published : Mar 20, 2026 02:17 pm IST, Updated : Mar 20, 2026 02:17 pm IST
1/6Image Source : Official website
अगर आप नई कार खरीदने का सपना देख रहे हैं लेकिन आपका बजट सिर्फ ₹8 लाख तक सीमित है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज के समय में इस बजट में भी आपको कई शानदार और दमदार कार ऑप्शन मिल जाते हैं, जो स्टाइल, माइलेज और फीचर्स के मामले में किसी से कम नहीं हैं। चाहे आप पहली कार लेने की सोच रहे हों या फैमिली के लिए एक किफायती ऑप्शन ढूंढ रहे हों, मार्केट में हैचबैक से लेकर कॉम्पैक्ट SUV तक कई बढ़िया चॉइस मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस बजट में कौन-सी कारें आपके लिए परफेक्ट डील बन सकती हैं।
2/6Image Source : Official website
1. Tata Punch: टाटा पंच आज के समय में भारत की सबसे लोकप्रिय माइक्रो-SUV है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी 5-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस है, जो इसे खराब रास्तों का राजा बनाती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.60 लाख रुपये से शुरू है। कार में आपको 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन मिलता है जो शहर और हाईवे दोनों पर शानदार परफॉर्मेंस करती है।
3/6Image Source : Official website
2. Maruti Suzuki Swift: नई स्विफ्ट अपने स्पोर्टी लुक और जबरदस्त माइलेज के कारण युवाओं के बीच छाई हुई है। 2026 मॉडल में कंपनी ने इसके इंजन को और भी रिफाइंड किया है, जिससे इसका माइलेज 24-25 kmpl तक पहुंच जाता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.78 लाख रुपये से शुरू है। इसकी खासियत लो-मेंटेनेंस और हाई रीसेल वैल्यू इसे एक सुरक्षित निवेश बनाती है।
4/6Image Source : Official website
3. Hyundai Exter: अगर आपको कार में सनरूफ, डैशकैम और ढेर सारे स्मार्ट फीचर्स चाहिए, तो हुंडई एक्सटर आपके लिए बेस्ट है। सेफ्टी के लिहाज से कंपनी इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड (सभी वेरिएंट में) दे रही है, जो इस बजट में एक बड़ी बात है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.74 लाख रुपये से शुरू है। कार का स्मूथ ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन ट्रैफिक में ड्राइविंग को बेहद आसान बना देता है।
5/6Image Source : Official website
4. Nissan Gravite: निसान ने हाल ही में ग्रेविट लॉन्च की है, जो मिडिल क्लास फैमली के बजट में एक आधुनिक डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर के साथ आती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो कुछ हटकर नया और ट्रेंडी चाहते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये से शुरू है। कार का कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद अंदर काफी अच्छा स्पेस मिलता है।
6/6Image Source : Official website
5. Baleno: बलेनो अपनी प्रीमियम अपील और चौड़े केबिन के लिए जानी जाती है। आपके बजट में आप इसके मिड-वेरिएंट को आसानी से घर ला सकते हैं, जिसमें आपको 360-डिग्री कैमरा और हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD) जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू है।