बक्सर, आरा, भागलपुर, न्यू फरक्का के रास्ते अहमदाबाद से मालदा टाउन तक चलेगी स्पेशल ट्रेन- चेक करें रूट और टाइम टेबल
बक्सर, आरा, भागलपुर, न्यू फरक्का के रास्ते अहमदाबाद से मालदा टाउन तक चलेगी स्पेशल ट्रेन- चेक करें रूट और टाइम टेबल
ये स्पेशल ट्रेन कानपुर, बक्सर, आरा, दानापुर, भागलपुर, न्यू फरक्का के रास्ते से चलाई जाएगी। भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन की सभी डिटेल्स शेयर की हैं।
Published : Oct 17, 2026 12:35 pm IST, Updated : Oct 17, 2026 12:36 pm IST
1/4Image Source : southern railway
भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए गुजरात के अहमदाबाद और पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेन कानपुर, बक्सर, आरा, दानापुर, भागलपुर, न्यू फरक्का के रास्ते से चलाई जाएगी। भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन की सभी डिटेल्स शेयर की हैं।
2/4Image Source : southern railway
उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि अहमदाबाद से मालदा टाउन तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 09401, अहमदाबाद-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से लेकर 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को अपनी यात्रा शुरू करेगी। इसी तरह, मालदा टाउन से अहमदाबाद तक चलने वाली ट्रेन नंबर- 09402, मालदा टाउन-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर से लेकर 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अपनी यात्रा शुरू करेगी। इस स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी के 12, स्लीपर क्लास के 8, एसएलआरडी के 2 डिब्बे समेत कुल 22 डिब्बे होंगे।
3/4Image Source : indian railway
ट्रेन नंबर- 09401, अहमदाबाद-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर- 09402, मालदा टाउन-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को शाम 18:10 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार को दोपहर 13:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
4/4Image Source : indian railway
अहमदाबाद और मालदा टाउन के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान न्यू फरक्का, बड़हरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी (कानपुर), इटावा, टुंडला, ईदगाह, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी और आणंद रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।