1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. अगस्त में गाड़ियों की जमकर हुई खरीदारी! महिंद्रा की बिक्री 42% उछली, हुंडई-टाटा ने भी किया कमाल

अगस्त में गाड़ियों की जमकर हुई खरीदारी! महिंद्रा की बिक्री 42% उछली, हुंडई-टाटा ने भी किया कमाल

अगस्त में देश के ऑटोमोबाइल बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया। कार, SUV और कमर्शियल वाहनों की मांग मजबूत रहने से कई प्रमुख वाहन कंपनियों की बिक्री में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Written By: Shivendra Singh
Published : Sep 01, 2026 01:47 pm IST,  Updated : Sep 01, 2026 01:59 pm IST
अगस्त में भारतीय ऑटो सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारों, SUV और कमर्शियल वाहनों की मांग मजबूत रहने से कई बड़ी कंपनियों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री 42 फीसदी बढ़ी, जबकि टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में भी करीब 50 फीसदी का उछाल आया। बजाज ऑटो, हुंडई और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भी अगस्त में बेहतर प्रदर्शन किया।
1/7 Image Source : Tata, Hyundai, Mahindra Official website
अगस्त में भारतीय ऑटो सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारों, SUV और कमर्शियल वाहनों की मांग मजबूत रहने से कई बड़ी कंपनियों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई। महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री 42 फीसदी बढ़ी, जबकि टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में भी करीब 50 फीसदी का उछाल आया। बजाज ऑटो, हुंडई और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भी अगस्त में बेहतर प्रदर्शन किया।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2026 में कुल 1,07,648 वाहन बेचे। कंपनी की बिक्री पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 42 फीसदी ज्यादा रही। कंपनी के प्रदर्शन में सबसे बड़ा योगदान SUV और यूटिलिटी व्हीकल्स का रहा। अगस्त में घरेलू बाजार में महिंद्रा ने 59,257 यूटिलिटी व्हीकल्स बेचे, जो सालाना आधार पर 50 फीसदी ज्यादा है। वहीं, कमर्शियल व्हीकल्स की घरेलू बिक्री 22 फीसदी बढ़कर 27,415 यूनिट हो गई।
2/7 Image Source : Mahindra Official website
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2026 में कुल 1,07,648 वाहन बेचे। कंपनी की बिक्री पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 42 फीसदी ज्यादा रही। कंपनी के प्रदर्शन में सबसे बड़ा योगदान SUV और यूटिलिटी व्हीकल्स का रहा। अगस्त में घरेलू बाजार में महिंद्रा ने 59,257 यूटिलिटी व्हीकल्स बेचे, जो सालाना आधार पर 50 फीसदी ज्यादा है। वहीं, कमर्शियल व्हीकल्स की घरेलू बिक्री 22 फीसदी बढ़कर 27,415 यूनिट हो गई।
हुंडई मोटर इंडिया की कुल बिक्री अगस्त में 65,796 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 8.8 फीसदी अधिक है। कंपनी की घरेलू बिक्री में खास तेजी देखने को मिली। अगस्त में घरेलू बिक्री 23.6 फीसदी बढ़कर 54,396 यूनिट पहुंच गई। वहीं, 11,400 वाहनों का निर्यात किया गया।
3/7 Image Source : Hyundai Official website
हुंडई मोटर इंडिया की कुल बिक्री अगस्त में 65,796 यूनिट रही, जो सालाना आधार पर 8.8 फीसदी अधिक है। कंपनी की घरेलू बिक्री में खास तेजी देखने को मिली। अगस्त में घरेलू बिक्री 23.6 फीसदी बढ़कर 54,396 यूनिट पहुंच गई। वहीं, 11,400 वाहनों का निर्यात किया गया।
मारुति सुजुकी इंडिया की अगस्त में कुल बिक्री में 21.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने इस महीने कुल 2,19,220 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 1,80,683 यूनिट था। घरेलू पैसेंजर व्हीकल बिक्री भी 34.8 फीसदी बढ़कर 1,76,971 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले 1,31,278 यूनिट थी। कंपनी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त) में उसकी कुल बिक्री 10 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है। अगस्त में कुल घरेलू बिक्री 1,80,078 यूनिट रही। हालांकि, कंपनी का निर्यात घटकर 33,844 यूनिट रह गया, जो पिछले साल इसी महीने 36,538 यूनिट था।
4/7 Image Source : Maruti Suzuki official website

टाटा मोटर्स के लिए भी अगस्त शानदार रहा। कंपनी की कुल कमर्शियल व्हीकल बिक्री 49 फीसदी बढ़कर 44,411 यूनिट हो गई। पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 29,863 यूनिट था। घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री 33 फीसदी बढ़कर 36,619 यूनिट रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। एक्सपोर्ट 227 फीसदी बढ़कर 7,792 यूनिट हो गया।
5/7 Image Source : Tata Official website
टाटा मोटर्स के लिए भी अगस्त शानदार रहा। कंपनी की कुल कमर्शियल व्हीकल बिक्री 49 फीसदी बढ़कर 44,411 यूनिट हो गई। पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 29,863 यूनिट था। घरेलू कमर्शियल व्हीकल बिक्री 33 फीसदी बढ़कर 36,619 यूनिट रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी दिखी। एक्सपोर्ट 227 फीसदी बढ़कर 7,792 यूनिट हो गया।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अगस्त में 7,508 यूनिट की थोक बिक्री की। यह अगस्त 2025 के 6,578 यूनिट के मुकाबले 14 फीसदी ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक ICE और न्यू एनर्जी व्हीकल्स, दोनों पोर्टफोलियो में मजबूत मांग बनी रही।
6/7 Image Source : JSW MG motors Official website
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अगस्त में 7,508 यूनिट की थोक बिक्री की। यह अगस्त 2025 के 6,578 यूनिट के मुकाबले 14 फीसदी ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक ICE और न्यू एनर्जी व्हीकल्स, दोनों पोर्टफोलियो में मजबूत मांग बनी रही।
बजाज ऑटो ने अगस्त में कुल 5,35,764 यूनिट बेचीं। यह पिछले साल के 4,17,616 यूनिट के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा है। घरेलू बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 2,55,708 यूनिट रही। खास बात यह है कि कंपनी के दोपहिया वाहनों के निर्यात में 53 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।
7/7 Image Source : Bajaj Official website

Advertisement