Bank of Baroda से ₹70 लाख होम लोन के लिए मिनिमम मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए? समझें EMI
Bank of Baroda से ₹70 लाख होम लोन के लिए मिनिमम मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए? समझें EMI
होम लोन लेने के लिए आपकी एक मंथली इनकम और बेहतर सिबिल स्कोर बेहद जरूरी है। मैक्सिमम होम लोन आप कितना ले सकते हैं यह आपकी उम्र, इनकम पर निर्भर करता है। बैंक ऑफ बड़ौदा फिलहाल 7.45 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
Published : Aug 08, 2025 10:35 pm IST, Updated : Aug 08, 2025 10:35 pm IST
1/5Image Source : CANVA
होम लोन लेने के लिए आपकी एक मंथली इनकम और बेहतर सिबिल स्कोर बेहद जरूरी है। मैक्सिमम होम लोन आप कितना ले सकते हैं यह आपकी उम्र, इनकम पर निर्भर करता है। बैंक ऑफ बड़ौदा फिलहाल 7.45 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है।
2/5Image Source : FREEPIK
होम लोन लेने में इसके रीपेमेंट की अवधि का चुनाव काफी मायने रखता है। आप रीपेमेंट की अवधि जितनी कम रखेंगे, ब्याज की रकम उतना कम चुकाएंगे। हां, इसमें आपकी ईएमआई ज्यादा बनेगी। इसके उलट, रीपेमेंट की अवधि जितनी ज्यादा रखेंगे, ब्याज भी उतना ही ज्यादा चुकाएंगे। हां, ईएमआई आपकी थोड़ी कम हो जाएगी। यह पूरी तरह, आपकी इनकम या लोन चुकाने की क्षमता पर निर्भर करता है।
3/5Image Source : FREEPIK
बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन एलिजिबिलिटी कैलकुलेशन के मुताबिक, अगर आपकी उम्र 30 साल है, सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा है और 20 साल के लिए 70 लाख रुपये होम लोन लेना चाहते हैं तो आपकी मंथली सैलरी या इनकम कम से कम ₹90,000 होनी चाहिए।
4/5Image Source : FREEPIK
जब आप बैंक ऑफ बड़ौदा से 20 साल के लिए 7.45 प्रतिशत की दर पर 70 लाख रुपये होम लोन लेते हैं तो आपकी मासिक किस्त यानी ईएमआई ₹56,178 बनेगी। कैलकुलेश के हिसाब से आप इस लोन पर ₹64,82,649 सिर्फ बैंक को लोन के तौर पर चुकाएंगे, जबकि बैंक को कुल रकम (लोन राशि और ब्याज) ₹1,34,82,649 लौटाएंगे।
5/5Image Source : FREEPIK
यहां एक बात समझ लें, आपको शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन मिलने की ज्यादा संभावना होती है, जब आपका सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा होता है। सिबिल स्कोर को 300 से 900 के बीच आंका जाता है।