5 साल की FD पर बंपर रिटर्न! ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, जानें कितनी हैं दरें
5 साल की FD पर बंपर रिटर्न! ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, जानें कितनी हैं दरें
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। अगर आप 5 साल की FD में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि कौन सा बैंक इस समय सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। कई बैंक आकर्षक दरों के साथ निवेशकों को बेहतर और गारंटीड रिटर्न का मौका दे रहे हैं।
Published : Feb 19, 2026 06:04 pm IST, Updated : Feb 19, 2026 06:05 pm IST
1/6Image Source : freepik
फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। अगर आप 5 साल की FD में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि कौन सा बैंक इस समय सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। कई बैंक आकर्षक दरों के साथ निवेशकों को बेहतर और गारंटीड रिटर्न का मौका दे रहे हैं। ऐसे में पैसे जमा करने से पहले मौजूदा ब्याज दरों की तुलना करना आपके फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
2/6Image Source : freepik
पांच साल की एफडी पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, डीसीबी बैंक और एसबीएम बैंक मौजूदा समय में 7 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहे हैं। इन बैंकों में से आप अपनी सुविधा और समझ के मुताबिक एक बैंक का चुनाव कर सकते हैं।
3/6Image Source : canva
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की एफडी पर 7.20 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस दर पर निवेश का आपके लिए एक अच्छा मौका है। आप जानते हैं कि एफडी में एक निश्चित रिटर्न मिलता है।
4/6Image Source : Freepik
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक आकर्षक दर पर एफडी ऑफर कर रहा है। मौजूदा समय में अगर आप 5 साल के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 7.77 प्रतिशत ब्याज दर मिलेगा। यानी एक बेहतर रिटर्न पर आप निवेश कर सकते हैं।
5/6Image Source : PIXABAY
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक मौजूदा समय में 5 साल के लिए एफडी पर 7.90 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। यह ब्याज दर अभी सबसे बेस्ट दरों में शुमार है। अगर किसी को 3 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा के फिक्स्ड डिपॉजिट करानी हो तो उन्हें बैंक की शाखा से संपर्क करना होगा।
6/6Image Source : PEXELS
Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।