Published : Aug 04, 2025 05:27 pm IST, Updated : Aug 04, 2025 05:27 pm IST
1/7Image Source : @karishmakotak26/Instagram
पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी और टीवी एंकर करिश्मा कोटक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार किसी रियलिटी शो के लिए नहीं, बल्कि एक लाइव क्रिकेट इवेंट के दौरान हुए मिले एक अप्रत्याशित प्रपोजल के चलते वो सुर्खियों में आ गई हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2025 के फाइनल के बाद ऐसा पल कैमरे पर कैद हुआ जिसने दर्शकों और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों को चौंका दिया।
2/7Image Source : @karishmakotak26/Instagram
WCL 2025 का फाइनल मैच ब्रिटेन के ऐतिहासिक एजबेस्टन स्टेडियम में खेला गया, जहां दक्षिण अफ्रीकी चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को नौ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के नायक बने एबी डिविलियर्स, जिन्होंने सिर्फ 60 गेंदों में 120 रनों की नाबाद पारी खेली। उनका यह तीसरा शतक था और इस प्रदर्शन ने उन्हें एक बार फिर टी20 लीजेंड्स की कतार में सबसे ऊपर पहुंचा दिया।
3/7Image Source : @karishmakotak26/Instagram
हालांकि इस शाम का सबसे चर्चित पल मैदान पर नहीं, बल्कि मैदान के बाहर हुआ। जब टूर्नामेंट के मालिक हर्षित तोमर का साक्षात्कार कर रही थीं करिश्मा कोटक, तो सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन शो के अंत में, जब करिश्मा ने उनसे पूछा कि वह इस टूर्नामेंट की सफलता का जश्न कैसे मनाने वाले हैं, तो हर्षित ने जो जवाब दिया, उसने सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा, ' शायद यह सब खत्म होने के बाद, मैं तुम्हें प्रपोज कर दूं।'
4/7Image Source : @karishmakotak26/Instagram
लाइव टेलीकास्ट पर कही गई इस बात से करिश्मा कोटक हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत 'हे भगवान!' कहा और थोड़े असहज होने के बाद खुद को संभालते हुए पेशेवर अंदाज में इंटरव्यू खत्म किया। यह पल सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया और दर्शकों की नजरों में करिश्मा फिर से छा गईं। करिश्मा कोटक एक जानी-मानी मॉडल, एंकर और एक्ट्रेस हैं। बात करें, करिश्मा के बैकग्राउंड की तो वो गुजराती पिता और अफ्रीकी मां की संतान हैं।
5/7Image Source : @karishmakotak26/Instagram
करिश्मा का जन्म और पालन-पोषण लंदन में हुआ। उनके परिवार में एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम सनी कोटक है। उन्होंने विज्ञापन और मार्केटिंग में आर्ट्स की डिग्री हासिल की और सिर्फ 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्हें बड़ा ब्रेक मिला जब वे 2006 के किंगफिशर कैलेंडर में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने डव, पॉन्ड्स, वेला हेयर कलर, टाइटन, जाइलस और तनिष्क जैसे ब्रांड्स के विज्ञापनों में काम किया।
6/7Image Source : @karishmakotak26/Instagram
साल 2012 में वह बिग बॉस सीजन 6 की प्रतिभागी बनीं और वहां से उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई। हालांकि, निजी त्रासदी के कारण उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा जब उनके पिता का निधन हो गया। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘कप्तान’ और बॉलीवुड में अरबाज खान के साथ ‘फ्रीकी अली’ में काम किया। अभिनय के अलावा उन्हें असली पहचान मिली जब उन्होंने आईपीएल सीजन 6 में ‘एक्स्ट्रा इनिंग्स’ होस्ट किया। करिश्मा ने कई बार साक्षात्कारों में मंदिरा बेदी को अपनी प्रेरणा बताया है।
7/7Image Source : @karishmakotak26/Instagram
बिग बॉस के दौरान यह खुलासा हुआ था कि करिश्मा एक समय मॉडल निकेतन मधोक को डेट कर चुकी थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इसे एक पुराना चैप्टर बताया जो कुछ महीनों से ज्यादा नहीं चला। इसके अलावा उनके अभिनेता करण वाही के साथ भी अफेयर की अफवाहें उड़ीं, मगर इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई। आज करिश्मा एक सफल टीवी एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। भले ही हर्षित तोमर की लाइव 'प्रपोजल' केवल एक मजाक हो या कोई वास्तविक इशारा, लेकिन इसने निश्चित रूप से करिश्मा कोटक को फिर से लाइमलाइट में ला दिया है।