1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. SBI में जमा करें ‌₹2,00,000 और पाएं ₹30,002 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

SBI में जमा करें ‌₹2,00,000 और पाएं ₹30,002 का फिक्स ब्याज, चेक करें स्कीम की डिटेल्स

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Aug 06, 2025 01:31 pm IST,  Updated : Aug 06, 2025 01:31 pm IST
SBI Saving Schemes: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने अपनी मीटिंग में रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला किया है। इससे पहले, आरबीआई इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट घटाए जाने के बाद सभी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरें भी घटा दी थीं, जिनमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का नाम भी शामिल है। हालांकि, एसबीआई की एक एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा कर ₹30,002 का फिक्स ब्याज प्राप्त किया जा सकता है।
1/5 Image Source : PTI

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक- SBI, ब्याज दरें घटाए जाने के बाद भी अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। एसबीआई एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।
2/5 Image Source : Freepik
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक- SBI, ब्याज दरें घटाए जाने के बाद भी अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। एसबीआई एफडी खातों पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।
भारतीय स्टेट बैंक 2 साल की अवधि वाली एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.95 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.05 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
3/5 Image Source : Freepik
भारतीय स्टेट बैंक 2 साल की अवधि वाली एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.45 प्रतिशत, सीनियर सिटीजन को 6.95 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.05 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
एसबीआई में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी खाते खोले जाते हैं। यहां बताई गई एफडी की ब्याज दरें अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक की राशि पर लागू हैं।
4/5 Image Source : PTI
एसबीआई में 7 दिनों से लेकर 10 साल तक के लिए एफडी खाते खोले जाते हैं। यहां बताई गई एफडी की ब्याज दरें अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक की राशि पर लागू हैं।
एसबीआई में 2 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करें तो सामान्य नागरिकों को मैच्यॉरिटी पर कुल 2,27,304 रुपये, सीनियर सिटीजन को कुल 2,29,551 रुपये और सुपर सीनियर सिटीजन को कुल 2,30,002 रुपये मिलेंगे।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement