Credit Card यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना लग सकती है मोटी चपत!
Credit Card यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना लग सकती है मोटी चपत!
आज के समय में क्रेडिट लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट और यात्रा तक, हर जगह इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपको भारी आर्थिक नुकसान में डाल सकती है।
Published : May 14, 2026 04:55 pm IST, Updated : May 14, 2026 04:55 pm IST
1/6Image Source : Canva
आज के समय में क्रेडिट कार्ड सिर्फ एक सुविधा नहीं बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। ऑनलाइन शॉपिंग, होटल बुकिंग, EMI और कैशबैक जैसी सुविधाओं की वजह से इसका इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन कई लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें भारी ब्याज, पेनाल्टी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार छोटी सी लापरवाही आपका सिबिल स्कोर खराब कर सकती है और आपको कर्ज के जाल में भी फंसा सकती है। इसलिए क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
2/6Image Source : Canva
1. केवल मिनिमम ड्यू भरने की गलती: कई लोग पूरा बिल भरने के बजाय सिर्फ मिनिमम ड्यू जमा कर देते हैं। इससे लेट फीस तो बच जाती है, लेकिन बाकी रकम पर भारी ब्याज लगना शुरू हो जाता है। यही छोटी गलती धीरे-धीरे बड़ा कर्ज बना सकती है।
3/6Image Source : Canva
2. लिमिट से ज्यादा खर्च करना: क्रेडिट कार्ड में तय लिमिट होती है। अगर आप बार-बार पूरी लिमिट इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो बढ़ जाता है। इसका सीधा असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ता है और भविष्य में लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है।
4/6Image Source : Canva
3. समय पर बिल भुगतान न करना: अगर क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा नहीं किया जाए तो बैंक भारी पेनाल्टी और ब्याज वसूलता है। साथ ही आपका सिबिल स्कोर भी खराब हो सकता है। एक-दो बार की देरी भी आपके वित्तीय रिकॉर्ड पर असर डाल सकती है।
5/6Image Source : Canva
4. कैश निकालने की गलती: बहुत से लोग जरूरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड से ATM से कैश निकाल लेते हैं। लेकिन यह सबसे महंगी सुविधाओं में से एक मानी जाती है। कैश निकालते ही ब्याज शुरू हो जाता है और अलग से चार्ज भी देना पड़ता है।
6/6Image Source : Canva
5. बिना जरूरत कई कार्ड रखना: ज्यादा क्रेडिट कार्ड रखने से खर्च पर कंट्रोल कम हो सकता है। कई कार्ड होने पर उनकी ड्यू डेट याद रखना भी मुश्किल हो जाता है। अगर किसी कार्ड का भुगतान छूट जाए, तो नुकसान बढ़ सकता है।