ICC ODI रैंकिंग में भयंकर उठापटक, 39 साल का धाकड़ ऑलराउंडर टॉप पर पहुंचा
ICC ODI रैंकिंग में भयंकर उठापटक, 39 साल का धाकड़ ऑलराउंडर टॉप पर पहुंचा
ICC ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ऑलराउंडरों की ICC ODI रैंकिंग में सिकंदर रजा ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इसके साथ ही अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की बादशाहत खत्म हो गई है।
Published : Sep 03, 2025 05:54 pm IST, Updated : Sep 03, 2025 05:54 pm IST
1/5Image Source : AP
ICC ODI रैंकिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की बादशाहत समाप्त हो गई है। जिम्बाब्वे के 39 साल के ऑलराउंडर ने अजमतुल्लाह उमरजई को शीर्ष स्थान से धकेल दिया है।
2/5Image Source : AP
ICC ने मेन्स ODI ऑलराउंडर रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारी फेरबदल देखने को मिला है। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई का नंबर-1 का ताज छिन गया है। जिम्बाब्वे के 39 साल के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ICC ODI रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं।
3/5Image Source : AP
सिकंदर रजा ने 2 पायदान की छलांग लगाते हुए शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। सिकंदर रजा ने अजमतुल्लाह उमरजई के अलावा मोहम्मद नबी को भी पछाड़ा। अजमतुल्लाह उमरजई को एक पायदान का नुकसान हुआ है और अब वह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। अजमतुल्लाह उमरजई की रेटिंग अब 296 हो गई है। मोहम्मद नबी की बात की जाए तो वह दूसरे से तीसरे स्थान पर लुढ़क गए हैं। नबी की रेटिंग 292 है।
4/5Image Source : AP
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चौथे और न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल 5वें स्थान पर बने हुए हैं। मिचेल सेंटनर और राशिद खान को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। सेंटनर एक स्थान की छलांग लगाकर छठे जबकि राशिद खान 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
5/5Image Source : AP
स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन 2 पायदान नीचे खिसक गए हैं। रवींद्र जडेजा 9वें स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने 2 स्थान की छलांग लगाते हुए टॉप-10 में जगह बना ली है। रचिन अब 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।