घर का मंथली बजट आज ₹30,000 तो इसी लेवल के लिए 10 साल बाद कितना खर्च करना होगा?
घर का मंथली बजट आज ₹30,000 तो इसी लेवल के लिए 10 साल बाद कितना खर्च करना होगा?
आज के समय में ₹30,000 में एक मध्यम वर्गीय परिवार का मासिक खर्च किसी तरह मैनेज हो जाता है-किराया, राशन, बिजली-पानी, बच्चों की पढ़ाई, और रोजमर्रा की जरूरतें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि महंगाई की रफ्तार को देखते हुए यही जीवन स्तर बनाए रखने के लिए 10 साल बाद आपको कितना खर्च करना पड़ेगा?
Published : Feb 20, 2026 01:23 pm IST, Updated : Feb 20, 2026 01:23 pm IST
1/5Image Source : PIXABAY
आज के समय में ₹30,000 में एक मध्यम वर्गीय परिवार का मासिक खर्च किसी तरह मैनेज हो जाता है-किराया, राशन, बिजली-पानी, बच्चों की पढ़ाई, और रोजमर्रा की जरूरतें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि महंगाई की रफ्तार को देखते हुए यही जीवन स्तर बनाए रखने के लिए 10 साल बाद आपको कितना खर्च करना पड़ेगा?
2/5Image Source : FREEPIK
समय के साथ चीजों के दाम बढ़ते हैं, आय बढ़ती है, और खर्चों का ढांचा भी बदल जाता है। इसलिए सिर्फ आज की कमाई या खर्च को देखना काफी नहीं है; भविष्य की योजना बनाना उतना ही जरूरी है। एक उदाहरण के जरिये समझा जा सकता है कि महंगाई आपके मासिक बजट को कैसे प्रभावित करती है और आने वाले वर्षों में किस स्तर तक पहुंच सकता है।
3/5Image Source : INDIA TV
सामान्यतौर पर हर साल महंगाई में औसतन 6-8 प्रतिशत के आसपास बढ़ोतरी देखने को मिलती है। सेबी इन्फ्लेशन कैलकुलेटर के मुताबिक, उदाहरण के तौर पर अगर महंगाई में हर साल औसतन 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाती है तो इस आधार पर 10 साल बाद आपको इसी लेवल के मंथली खर्च के लिए आपको कुल ₹59,015 खर्च होंगे।
4/5Image Source : FREEPIK
कैलकुलेशन के मुताबिक, यानी लगभग दोगुने पैसे खर्च करने होंगे। इसका मतलब यह भी निकलकर सामने आया कि महंगाई के चलते अगले 10 साल में ₹29,015 अतिरिक्त खर्च करने होंगे। इससे यह भी संकेत मिलता है कि आपको अपनी कमाई लगातार बढ़ानी पड़ेगी।
5/5Image Source : pixabay
महंगाई और इनकम के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने से आपके मंथली बजट पर ज्यादा अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। इससे आप बढ़ती महंगाई का सामना अच्छी तरह कर सकते हैं।