भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7 दिनों में 4.37 अरब डॉलर उछलकर इतने अरब डॉलर पर, जानें स्वर्ण भंडार कितना?
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 7 दिनों में 4.37 अरब डॉलर उछलकर इतने अरब डॉलर पर, जानें स्वर्ण भंडार कितना?
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 19 दिसंबर को खत्म सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.368 अरब डॉलर बढ़कर 693.318 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले के सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.689 अरब डॉलर बढ़कर 688.949 अरब डॉलर पर पहुंचा था।
Published : Dec 26, 2025 06:13 pm IST, Updated : Dec 26, 2025 06:13 pm IST
1/6Image Source : pixabay
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 19 दिसंबर को खत्म सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.368 अरब डॉलर बढ़कर 693.318 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले के सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.689 अरब डॉलर बढ़कर 688.949 अरब डॉलर पर पहुंचा था।
2/6Image Source : pixabay
केंद्रीय बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 19 दिसंबर को खत्म सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, जो कुल भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं, 1.641 अरब डॉलर बढ़कर 559.428 अरब डॉलर हो गईं।
3/6Image Source : pixabay
डॉलर के लिहाज से व्यक्त की गई विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है।
4/6Image Source : pixabay
19 दिसंबर को खत्म सप्ताह के दौरान देश के स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) का मूल्य 2.623 अरब डॉलर बढ़कर 110.365 अरब डॉलर हो गया।
5/6Image Source : pixabay
इसके अलावा, विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights – SDRs) में 80 लाख डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 18.744 अरब डॉलर हो गया।
6/6Image Source : PTI
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ भारत की रिजर्व स्थिति भी 9.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.782 अरब डॉलर हो गई।