Published : Dec 15, 2025 12:28 pm IST, Updated : Dec 15, 2025 12:30 pm IST
1/6Image Source : PTI
पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स में निवेश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको एक गारंटीड रिटर्न मिल जाता है। आपके द्वारा जमा की राशि की सुरक्षा भी सुनिश्चित रहती है, क्योंकि यह सारी स्कीम्स भारत सरकार की तरफ से चलाई जाती हैं।
2/6Image Source : PIXABAY
जी हां, हम यहां Post Office की तमाम सेविंग स्कीम में एक 5 साल की टाइम डिपोजिट स्कीम की बात कर रहे हैं, जिसमें आपको बेहतर रिटर्न मिलता है, वह भी गारंटीड। इसे आप पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम के तौर पर भी समझ सकते हैं। इस स्कीम में जमा पैसों पर अभी 7.5 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
3/6Image Source : INDIA TV
अगर आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ₹5,00,000 आज निवेश करते हैं या जमा करते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, 7.5 प्रतिशत ब्याज के आधार पर 5 साल बाद आपको ₹2,24,974 ब्याज के तौर पर मिलेगा। यानी मेच्योरिटी पर आपके पास कुल ₹7,24,974 होंगे।
4/6Image Source : PIXABAY
पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में ब्याज दर भारत सरकार यानी वित्त मंत्रालय की तरफ से तय किया जाता है तो समय-समय पर समीक्षा के आधार पर कम या ज्यादा किया जा सकता है। इसलिए रिटर्न पर भी उसी मुताबिक, असर होता है।
5/6Image Source : PTI
पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपोजिट स्कीम के तहत आप अपने नजदीकी शाखा में जाकर आसानी से अकाउंट ओपन करा सकते हैं। साथ में आपको अपने डॉक्यूमेंट्स केवाईसी के लिए ले जानें होंगे।
6/6Image Source : PIXABAY
Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।