Published : May 05, 2026 03:48 pm IST, Updated : May 05, 2026 03:48 pm IST
1/5Image Source : Anand Mahindra X post image
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सुरक्षा बलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई एक स्पेशल गाड़ी Mahindra ATV की फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि Mahindra ATV (All-Terrain Vehicle)— एक ऐसी मशीन जिसमें दिखावे के लिए कोई जगह नहीं, सिर्फ काम की असली काबिलियत है।
2/5Image Source : image posted on X by @anandmahindra
आनंद महिंद्रा के मुताबिक, इस गाड़ी का हर हिस्सा, हर फिटिंग और ज़मीन से इसकी हर इंच ऊंचाई एक खास मकसद के साथ तैयार की गई है। एयरड्रॉप ऑपरेशन की तैयारी से लेकर मिशन-लेवल सुरक्षा तक, इसमें मौजूद हर फीचर इसकी उपयोगिता को और मजबूत बनाता है। गन माउंट, अंडरबॉडी प्रोटेक्शन, ड्यूल टायर कैरियर, जेरीकैन होल्डर, विंडशील्ड प्रोटेक्टर और फ्रंट विंच, ये सभी मिलकर इसे हर तरह के कठिन और दुर्गम रास्तों के लिए तैयार बनाते हैं।
3/5Image Source : image posted on X by @anandmahindra
अपने पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने लिखा कि यह Mahindra ATV खासतौर पर हमारे सुरक्षा बलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है और उनकी सेवा करना हमारे लिए गर्व की बात है।
4/5Image Source : image posted on X by @anandmahindra
आनंद महिंद्रा के मुताबिक, यह गाड़ी महज एक मशीन नहीं है। यह हमारी उस सोच और इंजीनियरिंग का जीवंत प्रतीक है, जो उनके मूल DNA में रची-बसी है। जब किसी वाहन को सिर्फ उसकी सबसे जरूरी और मजबूत खूबियों तक सीमित कर दिया जाता है, तभी उसकी असली ताकत उजागर होती है।
5/5Image Source : image posted on X by @anandmahindra
इस गाड़ी में अटूट मजबूती है, हर परिस्थिति में खुद को ढाल लेने की अद्भुत क्षमता है और कहीं भी, किसी भी हाल में पहुंच जाने का अजेय जज्बा है।