Post Office की RD स्कीम में ₹6000 मंथली 60 महीने तक करेंगे डिपोजिट तो आखिर में कितने पैसे होंगे तैयार?
Post Office की RD स्कीम में ₹6000 मंथली 60 महीने तक करेंगे डिपोजिट तो आखिर में कितने पैसे होंगे तैयार?
पोस्ट ऑफिस में 5 साल या 60 महीने की एक रेकरिंग डिपोजिट स्कीम है, जिसमें आप एक तय रकम हर महीने जमा कर मोटा पैसा बना सकते हैं। इस स्कीम में न्यूनतम 100 रुपये प्रति माह या 10 रुपये के मल्टीपल में कोई भी राशि निवेश की जा सकती है। निवेश की कोई अधिकतम लिमिट नहीं है।
Published : Aug 26, 2025 07:36 pm IST, Updated : Aug 26, 2025 07:38 pm IST
1/5Image Source : CANVA
पोस्ट ऑफिस में 5 साल या 60 महीने की एक रेकरिंग डिपोजिट स्कीम है, जिसमें आप एक तय रकम हर महीने जमा कर मोटा पैसा बना सकते हैं। इस स्कीम में न्यूनतम 100 रुपये प्रति माह या 10 रुपये के मल्टीपल में कोई भी राशि निवेश की जा सकती है। निवेश की कोई अधिकतम लिमिट नहीं है।
2/5Image Source : PIXABAY
पोस्ट ऑफिस की इस आरडी अकाउंट में जमा पैसे पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है। साथ ही आपके पैसे सुरक्षित होते हैं, क्योंकि यह भारत सरकार की सेविंग स्कीम है। लंबी अवधि में इस स्कीम से छोटी रकम जमा कर आप बड़ा अमाउंट तैयार कर सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
पोस्ट ऑफिस में 5 साल वाली आरडी अकाउंट में फिलहाल 6.7% सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। अपने पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट को आप 5 साल बाद संबंधित डाकघर में आवेदन देकर इसे अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ा सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
Post Office की RD स्कीम में ₹6000 मंथली 60 महीने तक डिपोजिट करेंगे तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आखिर में आपके पास कुल ₹4,28,197 होंगे। इसमें आपके द्वारा निवेश की गई रकम ₹3,60,000 और इस पर ब्याज के तौर पर मिली राशि ₹68,197 भी शामिल है।
5/5Image Source : PTI
इस स्कीम की एक और खास बात यह है कि अकाउंट कम से कम एक वर्ष तक चालू रहने और खाते में बारह-मासिक जमा होने के बाद जमाकर्ता खाते में जमा राशि के 50% तक लोन की सुविधा का लाभ उठा सकता है। लोन एकमुश्त या समान मासिक किस्तों में चुकाया जा सकता है।