Published : Aug 28, 2025 05:09 pm IST, Updated : Aug 28, 2025 05:09 pm IST
1/5Image Source : PTI
पोस्ट ऑफिस में National Savings Recurring Deposit Account के नाम से एक आरडी स्कीम है, जो पांच साल के लिए है। इसमें आप एक तय अमाउंट हर महीने जमा कर भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।
2/5Image Source : PTI
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में आप कम से कम 100 रुपये और 10 के मल्टीपल में चाहे जितनी भी रकम हो आप जमा कर सकते हैं। इसमें जमा की कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है।
3/5Image Source : PIXABAY
Post Office की नेशनल सेविंग्स रेकरिंग डिपोजिट अकाउंट में जब आप ₹4000 मंथली जमा करते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, मेच्योरिटी यानी 5 साल बाद आपके पास कुल मिलाकर ₹2,85,459 जमा हो जाएंगे। इसमें ₹2,40,000 आपकी तरफ से की गई निवेश राशि है और इस पर ₹45,459 आपको मिली ब्याज राशि है।
4/5Image Source : FREEPIK
पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में जमा रकम पूरी तरह से सुरक्षित है और इस पर आपको गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। हालांकि ब्याज की दर समय-समय पर बदलती भी रहती है, जिसे भारत सरकार की तरफ से वित्त मंत्रालय तय करता है।
5/5Image Source : Freepik
संबंधित डाकघर में आवेदन देकर पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट को 5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। आरडी खाते को बिना जमा राशि के भी परिपक्वता तिथि से 5 वर्ष तक बनाए रखा जा सकता है।