Raksha Bandhan 2025: बहन को दें ये 5 इन्वेस्टमेंट गिफ्ट्स, मिलेगा गारंटीड रिटर्न और फाइनेंशियल सिक्योरिटी
Raksha Bandhan 2025: बहन को दें ये 5 इन्वेस्टमेंट गिफ्ट्स, मिलेगा गारंटीड रिटर्न और फाइनेंशियल सिक्योरिटी
इस रक्षाबंधन 2025 पर, बहन को ऐसा तोहफा दें जो न सिर्फ आज की खुशी दे, बल्कि आने वाले कल को भी सुरक्षित बनाए। इन्वेस्टमेंट गिफ्ट्स यानी ऐसे उपहार जो उसकी आर्थिक स्वतंत्रता और भविष्य की सुरक्षा का रास्ता खोलते हैं।
Published : Aug 09, 2025 03:05 pm IST, Updated : Aug 09, 2025 03:05 pm IST
1/6Image Source : CANVA
इस रक्षाबंधन 2025 पर, बहन को ऐसा तोहफा दें जो न सिर्फ आज की खुशी दे, बल्कि आने वाले कल को भी सुरक्षित बनाए। इन्वेस्टमेंट गिफ्ट्स यानी ऐसे उपहार जो उसकी आर्थिक स्वतंत्रता और भविष्य की सुरक्षा का रास्ता खोलते हैं।
2/6Image Source : PTI
सोने की जूलरी: इस रक्षाबंधन पर बहन को सोने की कोई ज्वेलरी देकर आप उसे एक खूबसूरत एसेट भी गिफ्ट कर सकते हैं, जो उसके भविष्य को सुरक्षित करेगा। डिजिटल गोल्ड सुविधाजनक और सुरक्षित होता है, लेकिन फिजिकल गोल्ड यानी सोने के गहनों में निवेश करने के भी कई फायदे हैं। सोने के गहनों के बदले गोल्ड लोन लिया जा सकता है, वो भी कम ब्याज दर पर। लंबे समय के लिए यह एक भरोसेमंद निवेश होता है, जिसकी कीमत समय के साथ बढ़ती जाती है।
3/6Image Source : Freepik
एसआईपी: एक भाई होने के नाते आप बहन के लिए एक लॉन्ग टर्म SIP प्लान चुन सकते हैं और उसकी फाइनेंशियल ग्रोथ की नींव रख सकते हैं। एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक ऐसा तरीका है जिसमें आप नियमित रूप से (मासिक या सालाना) म्यूचुअल फंड में एक तय रकम निवेश करते हैं। यह सुरक्षित और डिसिप्लिन्ड इन्वेस्टमेंट है। समय के साथ कम्पाउंडिंग का फायदा मिलता है और राशि बढ़ती जाती है।
4/6Image Source : PIXABAY
म्यूचुअल फंड या स्टॉक्स: म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार में निवेश न केवल एक गिफ्ट है, बल्कि बहन को फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस की ओर बढ़ाने का एक शानदार तरीका भी है। इससे वह निवेश की दुनिया को समझ पाएगी। समय के साथ उसका पोर्टफोलियो भी मजबूत होगा और रिटर्न्स मिलेंगे। यह निवेश उसे सिर्फ पैसे नहीं, नॉलेज और आत्मनिर्भरता भी देगा।
5/6Image Source : Freepik
फिक्स्ड डिपॉजिट: अगर आप लो-रिस्क और गारंटीड रिटर्न वाला निवेश ढूंढ रहे हैं तो FD एक अच्छा विकल्प है। FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट भारत का सबसे विश्वसनीय और पारंपरिक निवेश तरीका है। इसमें एक निश्चित अवधि के लिए एकमुश्त राशि जमा की जाती है। तय ब्याज दर पर रकम बढ़ती है और अवधि पूरी होने पर मूलधन + ब्याज मिल जाता है।
6/6Image Source : Freepik
हेल्थ इंश्योरेंस: इस रक्षाबंधन पर बहन को दें सकते हैं एक ऐसा गिफ्ट जो उसे मानसिक शांति और हेल्थ कवर दोनों देगा। आज के समय में हेल्थ इंश्योरेंस सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि जरूरी निवेश बन चुका है। यह मेडिकल खर्चों से राहत दिलाता है। हॉस्पिटलाइजेशन, डॉक्टर कंसल्टेशन, दवाइयों जैसी कई जरूरतें इससे कवर हो सकती हैं।