SBI vs AXIS Bank vs BoB vs ICICI Bank: सबसे सस्ता कार लोन कौन कर रहा है ऑफर, जानें ₹10 लाख की EMI
SBI vs AXIS Bank vs BoB vs ICICI Bank: सबसे सस्ता कार लोन कौन कर रहा है ऑफर, जानें ₹10 लाख की EMI
कार खरीदने के लिए बैंक से लोन लेना हो तो सस्ती ब्याज दर और आसान शर्तों के साथ लेना समझदारी होती है। लेकिन यह तब संभव होगा जब आपका सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा हो और पर्याप्त तय मंथली इनकम हो। बैंक इसी आधार पर तय करते हैं कि ग्राहक को शुरुआती ब्याज दर पर लोन दिया जाए या नहीं। हम यहां चार बैंकों एसबीआई, एक्सिस बैंक, बै
Published : Sep 16, 2025 12:54 pm IST, Updated : Sep 16, 2025 12:54 pm IST
1/6Image Source : Freepik
कार खरीदने के लिए बैंक से लोन लेना हो तो सस्ती ब्याज दर और आसान शर्तों के साथ लेना समझदारी होती है। लेकिन यह तब संभव होगा जब आपका सिबिल स्कोर 800 या इससे ज्यादा हो और पर्याप्त तय मंथली इनकम हो। बैंक इसी आधार पर तय करते हैं कि ग्राहक को शुरुआती ब्याज दर पर लोन दिया जाए या नहीं। हम यहां चार बैंकों एसबीआई, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक के कार लोन में से देखेंगे कि किस बैंक का लोन सबसे सस्ता है।
2/6Image Source : INDIA TV
SBI नई कार के लिए फिलहाल 8.85% की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन या ऑटो लोन उपलब्ध करा रहा है। शुरुआती ब्याज दर का मतलब बैंक की सबसे सस्ती दर। ऐसे में अगर आप 8.85% ब्याज पर 10 लाख रुपये कार लोन 5 साल के लिए लेते हैं तो आपकी मंथली ईएमआई ₹20,686 बनेगी। इस लोन पर ₹2,41,138 आप सिर्फ ब्याज चुकाएंगे।
3/6Image Source : AXIS BANK
AXIS Bank भी आज की तारीख में 8.80% की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन दे रहा है। आपको अगर 8.80% ब्याज दर पर 10 लाख रुपये कार लोन 5 साल के लिए अप्रूव होता है तो आपकी मंथली ईएमआई ₹20,276 बनेगी। कैलकुलेशन करें तो आप इस लोन पर ब्याज के तौर पर बैंक को ₹2,16,584 चुकाएंगे।
4/6Image Source : image posted on X by @bankofbaroda
BoB यानी बैंक ऑफ बड़ौदा से अगर आप कार लोन लेंगे तो आपको यह फिलहाल 8.15% की शुरुआती ब्याज दर पर मिल रहा है। अगर आपको 8.15% ब्याज दर पर कार लोन मिलता है तो 10 लाख रुपये कार लोन 5 साल के लिए लेने पर आपकी मंथली ईएमआई ₹20,348 बनेगी। इस लोन पर आप ब्याज के तौर पर ₹2,20,895 चुकाएंगे।
5/6Image Source : PTI
ICICI Bank अभी 9.15% की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन ऑफर कर रहा है। अगर आपको इस शुरुआती ब्याज दर पर 10 लाख रुपये कार लोन 5 साल के लिए मिलता है तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपकी मंथली ईएमआई ₹20,831 बनेगी। इस लोन पर आप ब्याज के रूप में बैंक को ₹2,49,874 चुकाएंगे।
6/6Image Source : Freepik
उपर्युक्त चारों बैंकों की ब्याज दर को देखने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचें हैं कि इनमें सबसे सस्ता कार लोन बैंक ऑफ बड़ौदा का है। ऐसे में आप चाहें तो अपनी सुविधा और पात्रता के आधार पर कार लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।