1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. SIP Calculator: हर महीने ₹5000 जमा करें तो 20 साल में कितना फंड होगा तैयार

SIP Calculator: हर महीने ₹5000 जमा करें तो 20 साल में कितना फंड होगा तैयार

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Dec 10, 2025 11:42 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 11:42 pm IST
देश के आम निवेशक लगातार तेजी से म्यूचुअल फंड्स में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। म्यूचुअल फंड में कई तरह से निवेश किया जा सकता है और SIP, म्यूचुअल फंड में निवेश करने के उन्हीं तरीकों में से एक है। एसआईपी में शेयर बाजार के आकर्षक रिटर्न के साथ कंपाउंडिंग का जबरदस्त फायदा मिलता है। एसआईपी में कंपाउंडिंग का पूरा फायदा तभी मिलता है, जब आप इसे ज्यादा से ज्यादा समय के लिए चालू रखते हैं।
1/6 Image Source : Freepik

एसआईपी में निवेश शुरू करने से पहले आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि इसमें कभी भी एक जैसा रिटर्न नहीं मिलता है। एसआईपी में मिलने वाला रिटर्न पूरी तरह से शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करता है। अगर बाजार में तेजी रहती है तो आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा और अगर बाजार में गिरावट आती है तो आपको फायदा होने के बजाय नुकसान भी हो सकता है। हालांकि, लंबी अवधि में नुकसान का जोखिम काफी कम हो जाता है।
2/6 Image Source : Freepik

एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। ऐसे में आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए थोड़े ज्यादा समय के लिए निवेश जारी रखना ही बेहतर और फायदेमंद होगा।
3/6 Image Source : Freepik
एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। ऐसे में आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए थोड़े ज्यादा समय के लिए निवेश जारी रखना ही बेहतर और फायदेमंद होगा।
अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 20 साल में 5000 रुपये की एसआईपी से करीब 45.99 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसी तरह, अगर आपको हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है तो 20 साल में 5000 रुपये की एसआईपी से करीब 66.35 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है।
4/6 Image Source : Freepik

कंसल्टिंग फर्म बेन एंड कंपनी और ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी ग्रो ने हाल ही में म्यूचुअल फंड निवेश को लेकर एक जॉइंट रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूचुअल फंड स्कीम्स के तहत इंडस्ट्री AUM (ऐसेट्स अंडर मैनेजमेंट) साल 2035 तक बढ़कर 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है। रिपोर्ट कहती है कि खुदरा निवेशकों और जबरदस्त डिजिटल पहुंच, म्यूचुअल फंड एयूएम में तेज बढ़ोतरी से प्रेरित होगी।
5/6 Image Source : Freepik

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
6/6 Image Source : Freepik

Advertisement