1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. TVS ने अपना पहला 150cc स्कूटर किया लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां, देखें तस्वीरें

TVS ने अपना पहला 150cc स्कूटर किया लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां, देखें तस्वीरें

Published : Sep 04, 2025 04:00 pm IST,  Updated : Sep 04, 2025 04:00 pm IST
टीवीएस मोटर ने गुरुवार को अपना पहला 150cc का स्कूटर TVS Ntorq 150 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे भारत का पहला 150cc हाइपर स्पोर्ट स्कूटर कहा है। कंपनी ने इस स्कूटर को 1,19,000 लाख रुपये के एक्सशोरूम कीमत में पेश किया है। इस स्कूटर को रेसिंग रेड, टर्बो ब्लू, स्टिल्थ सिल्वर, नाइट्रो ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
1/6 Image Source : TVS

TVS Ntorq 150 स्कूटर हाई परफॉर्मेंस, स्पोर्टी लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी का मिश्रण है, जो खास नई पीढ़ी के राइडर्स के लिए बनाया गया है। यह हाई-रेज TFT क्लस्टर 50+ स्मार्ट फीचर्स से लैस है, जिनमें Alexa और स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन, लाइव ट्रैकिंग, नेविगेशन और OTA अपडेट शामिल हैं।
2/6 Image Source : TVS

TVS Ntorq 150 का मुख्य मुकाबला Yamaha Aerox और Hero Xoom 160 से होगा। इस स्कूटर में 159.7 सीसी, दो वॉल्व वाला एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो लगभग 16 एचपी पावर उत्पन्न करता है, या रैम एयर असिस्ट के साथ चार वाल्व वाला ऑयल-कूल्ड मोटर जो लगभग 17 एचपी पावर पैदा करता है।
3/6 Image Source : TVS

स्कूटर में सिग्नेचर T टेल लैंप और गेमिंग कंसोल-इंस्पायर्ड TFT डिस्प्ले है। यह स्कूटर अपने सेगमेंट में पहली बार ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आता है। इसमें क्रैश और चोरी अलर्ट्स का सिस्टम भी है। हैजर्ड लैंप्स और इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग भी है।
4/6 Image Source : TVS

 TVS Ntorq 150 स्कूटर में स्पोर्टी एलॉय कलर व्हील, इस सेगमेंट का पहला प्रोजेक्टर हेडलैम्प, स्मार्टवॉच इंटीग्रेशन, 4 वे नेविगेशन स्विच, एडजेस्टेबल ब्रेक लीवर, स्टाइलिश फ्रंट कॉम्बिनेशन लैम्प, नैक्ड हैंडल बार ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे यूनिक फीचर्स हैं।
5/6 Image Source : TVS

TVS Ntorq 150 स्कूटर सिर्फ 6.3 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ता है और इसकी टॉप स्पीड 104 किमी/घंटा है। अपने सेगमेंट का यह सबसे फास्ट स्कूटर है।
6/6 Image Source : TVS

Advertisement