UPI New Rule: 15 सितंबर से यूपीआई के जरिए अब करें बड़े भुगतान! हर कैटेगरी के लिए जान लें नई लिमिट
UPI New Rule: 15 सितंबर से यूपीआई के जरिए अब करें बड़े भुगतान! हर कैटेगरी के लिए जान लें नई लिमिट
15 सितंबर 2025 से अब UPI के जरिए आसानी से करें बड़े भुगतान! NPCI ने बीमा प्रीमियम और पूंजी बाजार जैसी कैटेगरी के लिए 24 घंटे के भीतर लेनदेन की सीमा बढ़ाकर ₹10 लाख कर दी है, जिससे बड़े भुगतान पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गए हैं।
Published : Sep 15, 2025 11:37 am IST, Updated : Sep 15, 2025 11:39 am IST
1/5Image Source : PIXABAY
15 सितंबर 2025 से अब UPI के जरिए आसानी से करें बड़े भुगतान! NPCI ने बीमा प्रीमियम और पूंजी बाजार जैसी कैटेगरी के लिए 24 घंटे के भीतर लेनदेन की सीमा बढ़ाकर ₹10 लाख कर दी है, जिससे बड़े भुगतान पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गए हैं।
2/5Image Source : pixabay
एनपीसीआई के मुताबिक, 24 घंटों में कैपिटल मार्केट (निवेश) के मामले में आप अब 10 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। इंश्योरेंस में भी 10 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। यह लिमिट पहले 5 लाख रुपये थी।
3/5Image Source : FREEPIK
सरकार के ई-मार्केट प्लेस (EMD) और ट्रैवल में भी आप 15 सितंबर से 10 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। यह लिमिट पहले 5 लाख रुपये थी।
4/5Image Source : PIXABAY
क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स में भी लिमिट बढ़ा दी गई है। अब आप 24 घंटों में मैक्सिमम 6 लाख रुपये तक का पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा, कलेक्शंस के मामले में भी 10 लाख रुपये तक भुगतान कर सकते हैं।
5/5Image Source : PTI
जूलरी के मामले में अब आप 2 लाख रुपये की जगह 6 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। हालांकि बिजनेस/मर्चेंट, एफएक्स रिटेल वाया बीबीपीएस, डिजिटल अकाउंट खुलवाने, डिजिटल अकाउंट खोलने पर शुरुआती ट्रांजैक्शन पहले की तरह ही 5 लाख रुपये तक कर सकते हैं।