दुनिया की सबसे पंक्चुअल एयरलाइंस कौन? इस लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय कंपनी का आया नाम, जानें पूरी बात
दुनिया की सबसे पंक्चुअल एयरलाइंस कौन? इस लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय कंपनी का आया नाम, जानें पूरी बात
दुनिया भर में हर दिन, हर घंटे कई फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। ऐसे नाज़ुक जियोपॉलिटिकल माहौल में जहां एयरस्पेस की पाबंदियां, स्टाफ की कमी और दूसरी एविएशन चुनौतियां हैं, वहीं फ्लाइट का तय समय पर पूरी तरह से संचालन करना भी एक चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में दुनिया के सबसे पंक्चुअल यानी समय की पाबंद एयरलाइंस की लिस्ट जारी की गई।
Published : Jan 09, 2026 05:20 pm IST, Updated : Jan 09, 2026 05:20 pm IST
1/5Image Source : pixabay
दुनिया भर में हर दिन, हर घंटे कई फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। ऐसे नाज़ुक जियोपॉलिटिकल माहौल में जहां एयरस्पेस की पाबंदियां, स्टाफ की कमी और दूसरी एविएशन चुनौतियां हैं, वहीं फ्लाइट का तय समय पर पूरी तरह से संचालन करना भी एक चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में दुनिया के सबसे पंक्चुअल यानी समय की पाबंद एयरलाइंस की लिस्ट जारी की गई।
2/5Image Source : PIXABAY
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पंक्चुअल एयरलाइंस को किस आधार पर परिभाषित किया जाता है, तो रिपोर्ट में इसके साफ़ मानक बताए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ‘ऑन-टाइम अराइवल’ का मतलब है कि कोई पैसेंजर फ्लाइट या विमान अपने तय समय से 15 मिनट के भीतर गेट पर पहुंच जाए। इसी मानक के आधार पर एयरलाइंस की पंक्चुअलिटी रैंकिंग तैयार की जाती है। वहीं, ‘ऑन-टाइम डिपार्चर’ उस स्थिति को दर्शाता है जब कोई पैसेंजर फ्लाइट या विमान निर्धारित समय से 15 मिनट के भीतर गेट से उड़ान भर ले। यह पैमाना मुख्य रूप से एयरपोर्ट्स की रैंकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
3/5Image Source : Aeromexico X handle image
indiatoday की खबर के मुताबिक, Aeromexico ने लगातार दूसरे साल दुनिया की सबसे पंक्चुअल ग्लोबल एयरलाइन का खिताब बरकरार रखा है, उसने 1,88,859 फ्लाइट्स में 90.02 प्रतिशत पंक्चुअलिटी प्रदर्शित की है। जबकि, कतर एयरवेज़ को प्लेटिनम विनर चुना गया, जिसने 1,98,303 फ्लाइट्स में 84.42 प्रतिशत ऑन-टाइम परफॉर्मेंस दर्ज की, जो 2024 के नतीजों से बेहतर है।
4/5Image Source : IndiGo X handle image
भारतीय एयरलाइंस IndiGo इस लिस्ट में छठे स्थान पर रही। डेटा से पता चलता है कि एयरलाइन ने 2025 में कुल 802,418 फ्लाइट्स में 78.12 प्रतिशत ऑन-टाइम अराइवल रेट दिया। Philippine Airlines ने एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में 1,16,268 उड़ानों में 83.12 प्रतिशत पंक्चुअलिटी हासिल करके टॉप किया।
5/5Image Source : Iberia Express handle image
Iberia Express लगातार तीसरे साल यूरोप की सबसे पंक्चुअल एयरलाइन रही, जिसने 37,119 फ्लाइट्स में 88.94 प्रतिशत ऑन-टाइम परफॉर्मेंस दर्ज की। नॉर्थ अमेरिका में, डेल्टा एयर लाइंस 1.8 मिलियन से ज्यादा फ्लाइट्स में 80.9 प्रतिशत पंक्चुअलिटी के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर रही।