यूट्यूबर से हीरोइन बनने के लिए कुशा कपिला ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, पुरानी तस्वीरें देख फटी रह जाएंगी आंखें
यूट्यूबर से हीरोइन बनने के लिए कुशा कपिला ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, पुरानी तस्वीरें देख फटी रह जाएंगी आंखें
यूट्यूबर बनकर लोगों के बीच मशहूर हुईं कुशा कपिला, अब सोशल मीडिया सनसनी से आगे बढ़कर बॉलीवुड फिल्मों में हीरोइन बन गई हैं। एक्ट्रेस बनने के लिए उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जो आप उनकी इन तस्वीरों में साफ देख सकते हैं।
Published : Apr 23, 2024 04:47 pm IST, Updated : Apr 23, 2024 04:47 pm IST
1/8Image Source : Instagram
पॉपुलर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला अब फिल्मों में भी नजर आती हैं। एक्ट्रेस की पहुंच सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रही है, वो बड़े पर्दे पर भी अपनी अदाओं और कॉमिक टाइमिंग से लोगों का मनोरंजन करने में कामयाब हैं।
2/8Image Source : Instagram
कुशा कपिला इंस्टाग्राम पर कॉमिक वीडियो बनाकर मशहूर हुईं, जिनमें वो साउथ दिल्ली की आंटी के किरदारों में नजर आया करती थीं। उनके वीडियो इस कदर सोशल मीडिया पर छाए कि उनकी किस्मत चमक गई और उन्हें फिल्मों में भी काम मिलने लगा।
3/8Image Source : Instagram
फिल्मों में आने के लिए एक्ट्रेस ने कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया, जो उनकी हालिया तस्वीरों में देखने को साफ मिल रहा है। कुशा ने खुद को काफी निखारा है, फिर चाहे वो ड्रेसिंग सेंस हो या उनका फिगर।
4/8Image Source : Instagram
यूट्यूबर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला ने अपना वजन तेजी से घटाया है। वो पहले के मुकाबले काफी पतली हो गई हैं। उन्होंने काफी वेट लूज किया है। उनका घटा हुआ वजन लेटेस्ट तस्वीरों में दिख रहा है और वो अब काफी फिट लगने लगी हैं।
5/8Image Source : Instagram
कुशा कपिल ने अपने वेट लॉस के साथ ही खुद को हीरोइनों की तरह ही मेंटेन करना भी शुरू कर दिया है। डिजाइनर कपड़ों में वो अब बला की खूबसूरत लगने लगी हैं। पुरानी तस्वीरों को आप गौर से देखें तो साफ पता चलेगा कि एक्ट्रेस के फीचर पहले से ज्यादा शार्प हो गए हैं।
6/8Image Source : Instagram
बता दें, कुशा कपिला ने साल 2020 में 'घोस्ट स्टोरीज' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' में भी काम किया, जिसमें वो एक टैरो कार्ड रीडर बनी नजर आईं।
7/8Image Source : Instagram
इसके अलावा उन्होंने 'प्लान ए प्लान बी', 'सुखी' और 'थैक्यू फॉर कमिंग' में भी काम किया। 'थैक्यू फॉर कमिंग' में काम करने के बाद से एक्ट्रेस का फैशन गेम पूर तरह चेंज हो गया है और उन्होंने फिटनेस को काफी सीरियस ले लिया।
8/8Image Source : Kusha Kapila body transformation
कुशा कपिला की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में जोरावर आहलूवालिया से शादी की थी, जो ज्यादा न चल सकी। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया और बीते साल दोनों पूरी तरह अलग हो गए।