69वें मिस यूनिवर्स 2021 का फिनाले में भारत की एडलिन कास्टलिनो टॉप 5 में ही अपनी जगह बना पाई। 22 साल की एडलिन कास्टलिनो मॉडल हैं जो कई ब्यूटी पेंजेंट्स का हिस्सा भी रही है। इसके साथ ही उन्होंने कई कॉन्टेस्ट्स भी जीते हैं। एडलिन भारत आ गई हैं। उन्होंने भारत आने के बाद तिरंगा लहराया।
आपको बता दें कि अगर एडलिन इस खिताब को जीतती तो वह भारत की तीसरी महिला होती जो मिस यूनिवर्स बनती। भारत में साल 2000 में लारा दत्ता और 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।
1998 में जन्मी एडलिन ने लीवा डिवा यूनिवर्स 2020 प्रतियोगिता जीती थी और इस साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की रिप्रेजेंटेटिव थीं।
एडलिन का जन्म कुवैत में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 साल की उम्र में वह पढ़ाई के लिए मुंबई आ गई थीं। उनके पेरेंट्स कर्नाटक के हैं। वह एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
एडलिन वह किसानों से जुड़े सोशल कॉज के लिए काम भी करती हैं। वह कल्याणकारी संगठन 'विकास सहयोग प्रतिष्ठान' के साथ मिलकर काम करती है। इसके साथ ही वह पीसीओएस फ्री इंडिया कैंपेन की चेहरा भी हैं। इसके अलावा एडलिन LGBT समुदाय के लिए भी काम करती है।
मिस यूनिवर्स के एक राउंड में एडलिन से पूछा गया, क्या देशों को कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा देना चाहिए जबकि अर्थव्यवस्था पर खराब असर पड़ेगा या फिर अपने बॉर्डर्स खोलकर संक्रमण की दर बढ़ने देनी चाहिए?
इस पर एडलिन ने जवाब दिया, भारत से आई हूं इस वजह से और इंडिया इस समय जो झेल रहा है, मुझे एक बहुत अहम बात का अहसास हुआ, आपके अपनों की हेल्थ से बढ़कर कुछ भी नहीं। आपको अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य दोनों के बीच सामंजस्य बनाना चाहिए। ऐसा तभी हो सकता है जब सरकार लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले और कुछ ऐसा करे कि इकॉनमी को भी मदद मिले।