सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता राजपूत टीवी के फेवरेट कपल्स में से एक थे। दोनों ने सीरियल पवित्र रिश्ता में मानव और अर्चना का किरदार निभाया था। टीवी के साथ दोनों की ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री फैन्स को बहुत पसंद थी।
अंकिता और सुशांत ने सीरियल पवित्र रिश्ता के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। छह साल डेट करने के बाद 2016 में दोनों अलग हो गए थे। सुशांत तब तक सीरियल छोड़कर बॉलीवुड में कदम रख चुके थे।
सुशांत और अंकिता दोस्तों के साथ कई जगह घूमने जाते रहते थे। साथ ही दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे। वह अपने दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए गोवा गए थे।
अंकिता लोखंडे ने सुशांत के साथ अपने गोवा वेकेशन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो में दोनों मुस्कुराहते नजर आ रहे हैं। 2016 में अलग होने के बाद दोनों मीडिया में एक-दूसरे के बारे में बात नहीं करते थे।
14 जून को सुशात सिंह राजपूत की अचानक मौत के बाद अंकिता टूट गई हैं। उनकी पवित्र रिश्ता को-स्टार प्रार्थना बहेरे ने अंकिता की कंडीशन के बारे में बताया था।
सुशांत के निधन के बाद अंकिता उनके परिवार से मिलने के लिए मुंबई और पटना गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेकअप के बाद भी अंकिता सुशांत के परिवार के टच में थी।