Published : Nov 23, 2022 04:27 pm IST, Updated : Nov 23, 2022 04:27 pm IST
1/7Image Source : lopamudraraut instagram
लोपामुद्रा ने हाल में इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की थीं। जिसमें वह टॉर्नेडो किक, फ्लाइंग किक, जंप बैक किक, कार्टव्हील, किक बॉक्सिंग और उनके कुछ और फ्लिप करते नजर आ रही हैं।
2/7Image Source : lopamudraraut instagram
बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे अब खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए तरह-तरह के हुनर सीख रहे हैं। बॉलीवुड सितारे फिट होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसमें भी ऋतिक रोशन, अभिमन्यु दसानी से लेकर टाइगर श्रॉफ तक काफी कलाकार तो कैमरे के सामने अपने एक्शन स्टंट खुद करते हैं। अभिनेत्री लोपामुद्रा राउत भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
3/7Image Source : lopamudraraut instagram
लोपामुद्रा ने मार्शल आर्ट के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे इसने उनमें रुचि जगाई है, वह कहती हैं: "मैं हॉलीवुड एक्शन फ़िल्में जैसे की ‘साल्ट’, ‘लारा क्रॉफ्ट: टॉम्ब रेडर’, ‘कोलम्बियाना’, ‘लुसी’ से बहुत प्रभावित थी और इसलिए मैं मार्शल आर्ट और जिमनास्टिक करना चाहती थी और कोविड के दौरान मैंने इसे गंभीरता से करना शुरू कर दिया।
4/7Image Source : lopamudraraut instagram
भारत में ऐसी ज्यादा अभिनेत्रियां नहीं हैं की जिन्होंने एक्शन फिल्में की हैं। भारत में महिला एक्शन पर कोई फिल्म बनी ही नहीं है। लोपामुद्रा आगे कहती हैं कि वह ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं और अपने स्टंट खुद करना चाहती हैं। अभिनेत्री एक्शन फिल्मों में दिखना चाहती हैं और कहती हैं कि वह ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं जो न केवल उन्हें अपनी एक्टिंग की स्किल्स दिखाने का मौका दे बल्कि उन्हें कुछ डेयर डेविल एक्शन करने का अवसर भी प्रदान करे।
5/7Image Source : lopamudraraut instagram
लोपामुद्रा राउत ने 2016 में मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंटल पेजेंट में इंडिया को रिप्रेजेंट किया था और सेकेंड रनर अप आई थीं।
6/7Image Source : lopamudraraut instagram
लोपामुद्रा राउत ने 2016 में ही बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया था। इसमें भी वह टॉप 5 में शामिल हुई थीं।
7/7Image Source : lopamudraraut instagram
लोपामुद्रा राउत ने 2017 में रोहित शेट्टी का रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 8 में हिस्सा लिया था।