'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज से पहले, इन धांसू कोर्टरूम ड्रामा का घर बैठे उठाएं लुत्फ
'जॉली एलएलबी 3' की रिलीज से पहले, इन धांसू कोर्टरूम ड्रामा का घर बैठे उठाएं लुत्फ
कोर्टरूम ड्रामा पर बनी बॉलीवुड फिल्मों की कहानी सबसे दिलचस्प कहानियों में से एक होती हैं। एक्शन-ड्रामा और रोमांटिक कॉमेडी से हटकर, इस जॉनर की फिल्में न्याय, नैतिकता और सामाजिक मुद्दों को दिखाती हैं।
Published : Sep 11, 2025 10:35 pm IST, Updated : Sep 11, 2025 10:35 pm IST
1/8Image Source : Instagram/@akshaykumar
कोर्टरूम ड्रामा पर बनी बॉलीवुड फिल्मों की कहानी सबसे दिलचस्प कहानियों में से एक होती हैं। एक्शन-ड्रामा और रोमांटिक कॉमेडी से हटकर, इस जॉनर की फिल्में न्याय, नैतिकता और सामाजिक मुद्दों को दिखाती हैं। हिंदी सिनेमा में कोर्टरूम ड्रामा ने कानून, अधिकारों और नैतिकता के बारे में जनचेतना को आकार देने में एक अहम भूमिका निभाई है। वहीं, 19 सितंबर को रिलीज हो रही 'जॉली एलएलबी 3' में भी समाज, रिश्तों और इंसाफ के सवालों को सस्पेंस और इमोशन के साथ दिखाया जाएगा। इसके पहले आप ओटीटी पर कई बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा देख सकते हैं।
2/8Image Source : Instagram/@therichachadha
अमेजन प्राइम वीडियो पर आप 'आर्टिकल 375' देख सकते हैं जो झूठे बलात्कार के आरोपों जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित एक रोमांचक कोर्टरूम ड्रामा है। इसमें अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा एक तनावपूर्ण कानूनी लड़ाई करते नजर आते हैं।
3/8Image Source : Instagram/@taapsee
तापसी पन्नू, अमिताभ बच्चन, अंगद बेदी, कृति कुल्हारी अभिनीत 'पिंक' ने लड़की की न और हां जैसे संवेदनशीलता विषय को दिखाया है। इस फिल्म में बिग बी ने एक वकील की भूमिका निभाई जो लड़कियों के लिए लड़ता है और 'नहीं का मतलब नहीं' का एक सशक्त संदेश देता है। 2016 की इस फिल्म को आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
4/8Image Source : Instagram/@zee5
'सिर्फ एक बंदा काफी है' 2023 की हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है और यह ज़ी स्टूडियोज और भानुशाली स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें जोधपुर के एक ऐसे बाबा की कहानी को दिखाया गया है जो धर्म की आड़ में कुकर्म करता है। नाबालिग लड़कियों तक के साथ गलत काम करता है। ये फिल्म जी5 पर है।
5/8Image Source : Instagram/@taapsee
'मुल्क' की कहानी आतंकवाद के आरोपी एक मुस्लिम परिवार पर आधारित ड्रामा है। पूर्वाग्रह और न्याय पर आधारित इस फिल्म में ऋषि कपूर और तापसी पन्नू ने अपनी छाप छोड़ी है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।
6/8Image Source : Instagram/@akshaykumar
यह व्यंग्यात्मक कोर्टरूम कॉमेडी कांजी लाल मेहता के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक नास्तिक है और भूकंप में उसकी दुकान नष्ट हो जाने के बाद ईश्वर पर मुकदमा करता है और बीमा कंपनी 'ईश्वरीय कृपा' के प्रावधान का हवाला देते हुए भुगतान करने से इनकार कर देती है। फिल्म में परेश रावल और अक्षय कुमार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
7/8Image Source : screen grab from Ultra Movie Hub
अक्षय कुमार, करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'ऐतराज' एक बिजनेसमैन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी एक्स लवर के आने से पहले खुशहाल शादीशुदा जीवन बीता रहा था। हालांकि, बाद में उसे पता चलता है कि वह अब उसके बॉस की पत्नी है और उस पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाती है। फिर उस बिजनेसमैन की पत्नी अदालत में यह मामला लड़ती है और झूठे आरोप में फंसे अपने पति को न्याय दिलाती है।
8/8Image Source : Instagram/@actorsuriya
एक वास्तविक मामले पर आधारित, 'जय भीम' पुलिस के बुरे बर्बरता के खिलाफ आदिवासी अधिकारों के लिए लड़ने वाले एक वकील की कहानी है। सूर्या ने इसमें लीड रोल प्ले किया है, जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।