1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'सितारे जमीं पर' में धूम मचाने के बाद साउथ में गर्दा उड़ाएंगे आमिर खान, नए लुक में सिगार धोंकते दिखे स्टार

'सितारे जमीं पर' में धूम मचाने के बाद साउथ में गर्दा उड़ाएंगे आमिर खान, नए लुक में सिगार धोंकते दिखे स्टार

Written By: Shyamoo Pathak
Published : Jul 03, 2025 08:16 pm IST,  Updated : Jul 03, 2025 08:16 pm IST
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ खास है। आमिर खान जिन्होंने हाल ही में सितारे जमीन पर के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी, अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म कुली में कैमियो भूमिका निभाने जा रहे हैं। यह खबर जैसे ही सामने आई फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है। 3 जुलाई यानी गुरुवार को कुली के निर्माताओं ने फिल्म से आमिर खान का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस मोनोक्रोम तस्वीर में आमिर एक काले रंग की बनियान पहने हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश ढंग से पाइप पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।
1/6 Image Source : Instagram

यह लुक आमिर खान के अब तक निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग है- गंभीर, रहस्यमय और बेहद आकर्षक। तस्वीर में आमिर चश्मा पहने हुए साइड प्रोफाइल में दिखाई दे रहे हैं, जो उनके किरदार 'दहा' की एक झलक देता है। पोस्ट में लिखा गया, 'कुली की दुनिया से आमिर खान को दहा के रूप में पेश करते हुए। कुली 14 अगस्त से दुनिया भर के आईमैक्स स्क्रीन पर छाने के लिए तैयार है।'
2/6 Image Source : Instagram

बता दें कि आमिर खान भी बॉलीवुड के तमाम सितारों की तरह रजनीकांत के फैन हैं। आमिर खान ने इस फिल्म के लिए बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही हां कर दी थी। आमिर खान ने अपने किरदार ‘दहा’ के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन उनके लुक और स्टाइल से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका रोल छोटा जरूर हो सकता है, लेकिन प्रभावशाली और कहानी के लिए बेहद अहम होगा।
3/6 Image Source : Instagram

आमिर खान की पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा 2022 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लिया था। तीन साल के अंतराल के बाद उन्होंने सितारे जमीन पर के ज़रिए वापसी की जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख और 10 उभरते हुए कलाकार भी नजर आए, जिन्होंने फिल्म को एक नई ऊर्जा दी।
4/6 Image Source : Instagram

कुली एक हाई-ऑक्टेन तमिल भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन कर रहे हैं लोकेश कनगराज। जिनका नाम साउथ इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। यह फिल्म सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और उनके साथ नजर आएंगे – सौबिन शाहिर, नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज और उपेंद्र जैसे दिग्गज कलाकार। फिल्म को 14 अगस्त 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में, विशेष रूप से आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज़ किया जाएगा, जिससे यह अनुभव और भी भव्य और रोमांचक बनने वाला है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और अब आमिर खान के जुड़ने से इसकी स्टार पावर में और इजाफा हो गया है।
5/6 Image Source : Instagram

आमिर खान और रजनीकांत दो दिग्गज कलाकारों की एक ही फिल्म में मौजूदगी अपने आप में एक सिनेमाई ट्रीट है। कुली का हिस्सा बनकर आमिर ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि सिनेमा के प्रति जुनूनी इंसान हैं, जो अपने आदर्शों के लिए बिना सोचे-समझे कदम उठाने को तैयार रहते हैं। अब देखना यह है कि उनका किरदार ‘दहा’ फिल्म में किस मोड़ पर आता है और दर्शकों पर कैसा असर छोड़ता है।
6/6 Image Source : Instagram

Advertisement