1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 50 का पड़ाव पार कर इन सितारों को चढ़ा प्यार का खुमार, किसी ने की दूसरी शादी तो कोई हुआ चौथी पत्नी का मुरीद

50 का पड़ाव पार कर इन सितारों को चढ़ा प्यार का खुमार, किसी ने की दूसरी शादी तो कोई हुआ चौथी पत्नी का मुरीद

कई फिल्मी सितारों के लिए प्यार की तलाश 50 की उम्र का पड़ाव पार करके पूरी हुई। आमिर खान भी इन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कबीर बेदी से लेकर मिलिंद सोमन जैसे नामी सितारे इस लिस्ट में शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Written By: Jaya Dwivedie
Published : Mar 20, 2025 12:11 pm IST,  Updated : Mar 20, 2025 12:11 pm IST
प्यार के लिए कोई उम्र नहीं होती। कहते हैं प्यार तब मिलता है जब आपको इसकी उम्मीद नहीं होती। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण आपको देखमे को मिलेंगे जो इस कथन को प्रमाणित करते हैं। फिल्मी दुनिया में कई ऐसे सितारे रहे जिन्हें कई असफल कोशिशों के बाद सच्चा प्यार मिला। सिनेमा की दुनिया में अक्सर सितारों को ब्रेकअप और तलाक के बाद बिखरता देखा गया, लेकिन कई अलग-अलग मोड़ पर उनकी जिंदगी दोबारा प्यार की बहार के साथ गुलजार हुई। अब हाल ही में आमिर खान को भी दो असफल शादियों के बाद तीसरी बार मिला है। इससे पहले भी कई सितारे रहे हैं जिन्हें उम्र में 50 का पड़ाव पार करने के बाद इश्क का खुमार चढ़ा। चलिए डालते हैं इन पर एक नजर।
1/7 Image Source : Instagram

दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने तीन असफल शादियों के बाद भी सच्चे प्यार की उम्मीद नहीं खोई। उन्हें 70 साल की उम्र में दोबारा प्यार हुआ और उन्होंने लॉन्गटाइम पार्टनर परवीन दुसांज से शादी कर ली। एक्टर ने इस शादी के बाद कहा था कि वो आखिरी बार शादी करके बहुत खुश हैं। शादी से पहले दोनों ने लंदन, रोम और मुंबई में अपनी जिंदगी के 10 साल साथ गुजारे थे। परवीन, कबीर बेदी से 29 साल छोटी हैं। इतना ही नहीं वो उनकी बेटी पूजा बेदी से भी उम्र में 4 साल छोटी हैं। इनके बीच के प्यार को देखकर कोई भी कहेंगे कि उम्र सिर्फ आंकड़े हैं।
2/7 Image Source : Instagram

आशीष विद्यार्थी और उनकी पहली पत्नी राजोशी पिछले साल 22 साल की शादी के बाद अलग हो गए। दोनों का एक बेटा भी है। दिग्गज अभिनेता ने 57 साल की उम्र में आगे बढ़ने का फैसला किया और उनकी जिंदगी में फिर से प्यार की वापसी हुई। 25 मई को रूपाली बरुआ के साथ एक्टर ने दूसरी शादी करके सभी को चौंका दिया। जहां उनके फैंस ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया, वहीं नेटिजन्स के एक वर्ग ने उनके इस फैसले की आलोचना भी की और जमकर ट्रोल किया, लेकिन वो कहते हैं न कि प्यार किया तो डरना किया। इनके केस में भी वैसा ही रहा और अब दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
3/7 Image Source : Instagram

नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं, जिनसे उनकी एक बेटी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता है। अभिनेत्री ने अक्सर इस बारे में खुलकर बात की है कि उन्हें अपनी बेटी को अकेले कैसे पालना पड़ा। अब विवेक मेहरा के साथ नीना गुप्ता खुशहाल शादीशुदा जीवन जी रही हैं। सालों तक सिंगल मदर रहने के बाद एक्ट्रेस के मन में दोबारा प्यार उमड़ा। उन्होंने साल 2008 में 50 साल की होने चंद दिन पहले ही विवेक से शादी की और अब दोनों हैप्पी लाइफ लीड कर रहे हैं।
4/7 Image Source : Instagram

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुहासिनी मुले ने साल 2011 में अतुल गुर्टू से शादी कर ली थी। उस समय उनकी उम्र 60 साल थी। 'लगान' अभिनेत्री के लिए शादी का कोई इरादा नहीं था। अपनी शादी के बाद उन्होंने अपने फैसले के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैंने कभी घर बसाने के बारे में नहीं सोचा था। मैंने यह सोचना शुरू कर दिया था कि मैं हमेशा अकेली ही रहूंगी। शादी मेरे एजेंडे में आखिरी चीज थी। मैंने कभी शादी नहीं की, लेकिन एक बहुत लंबा लिव-इन रिलेशनशिप था जो 1990 में खत्म हो गया।'
5/7 Image Source : Instagram

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की जोड़ी सिनेमा की दुनिया में लोगों की फेवरेट हैं। दोनों एक साथ फिटनेस के नए पैमाने सेट करने में लगे हुए हैं। ट्रेकिंग, इवेंट्स, छुट्टियां और न जाने क्या-क्या, हर चीज में दोनों साथ नजर आते हैं। अप्रैल 2018 में मिलिंद ने 52 साल की उम्र में अंकिता से शादी की। ये उनकी दूसरी शादी थी। अंकिता से शादी से पहले मिलिंद कई और हसीनाओं को भी डेट कर चुके थे।
6/7 Image Source : Instagram

आमिर खान का प्यार भी छिपाए नहीं छिपा है। एक्टर ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपने प्यार का ऐलान कर दिया है। इससे पहले एक्टर ने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी। दोनों ही शादियां असफल रहीं, लेकिन एक्टर का उनसे तालमेल आज भी अच्छा है। अब किरण राव से तलाक के कई साल बाद एक्टर को एक बार फिर प्यार हो गया है। वो गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। दोनों की दोस्ती 25 साल पुरानी है जो 18 महीनों पहले ही प्यार में बदल गई। अभी एक्टर ने अपने शादी के प्लान का खुलासा नहीं किया है।
7/7 Image Source : Instagram

Advertisement