55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाए थे 460 करोड़ रुपये, IMDb पर मिली 8.4 रेटिंग
55 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाए थे 460 करोड़ रुपये, IMDb पर मिली 8.4 रेटिंग
आमिर खान की यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी और इसमें करीना कपूर खान भी थीं। 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से आठ गुना ज्यादा कमाई की।
Published : Jul 21, 2025 10:20 am IST, Updated : Jul 21, 2025 10:20 am IST
1/7Image Source : Instagram/@RahulKumar
आमिर खान की यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी और इसमें करीना कपूर खान भी थीं। 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से आठ गुना ज्यादा कमाई की। इतना ही नहीं इसकी कहानी और किरदार आज भी लोग भूलने नहीं है। डेढ़ दशक के बाद भी दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। इसके गाने, डायलॉग्स से लेकर हर सीन इतने बेहतरीन है कि अगर किसी ने एक बार इस फिल्म को देख लिया तो वह इसे कभी भूल नहीं सकते हैं।
2/7Image Source : Instagram/@RahulKumar
आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसने अब तक दुनिया भर में 259 करोड़ रुपये कमाए हैं और अभी भी ये सिनेमाघरों में चल रही है। इसी बीच, आज हम आपको आमिर खान की एक और धांसू मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं।
3/7Image Source : Instagram/@RahulKumar
हम आमिर खान की जिस ब्लॉकबस्टर फिल्म की बात कर रहे हैं। उसने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने निर्माताओं को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा दिलाया था। 16 साल पहले रिलीज हुई यह फिल्म मेकर्स और कास्ट के लिए मील का पत्थर साबित हुई।
4/7Image Source : Instagram/@RahulKumar
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह विनोद चोपड़ा फिल्म्स के बैनर तले राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित और निर्देशित एक युवा पीढ़ी की कॉमेडी-ड्रामा है। कहानी तीन इंजीनियरिंग
स्टूडेंट की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और बोमन ईरानी जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।
5/7Image Source : Instagram/@RahulKumar
अब तक तो आपको भी समझ आ गया होगा कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं। यह '3 इडियट्स' है। यह फिल्म आमिर खान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। डेढ़ दशक बाद भी, दर्शक इसे देखना पसंद करते हैं। सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीतने वाली इस फिल्म ने साल 2009 में बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचा दी थी। '3 इडियट्स' ने अपने निर्माण बजट से लगभग आठ गुना कमाई की।
6/7Image Source : Instagram/@RahulKumar
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित, '3 इडियट्स' 25 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ओमी वैद्य और मोना सिंह भी थीं। निर्माताओं ने इस कॉमेडी-ड्रामा पर 55 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
7/7Image Source : Instagram/@RahulKumar
फिल्म '3 इडियट्स' को कुल मिलाकर 35 पुरस्कार मिले थे। इसमें 6 फिल्मफेयर पुरस्कार, 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 10 स्टार स्क्रीन पुरस्कार, 17 आईफा पुरस्कार, 5 जीआईएमए पुरस्कार, 2 अप्सरा पुरस्कार और 7 बॉलीवुड हंगामा सर्फर्स चॉइस मूवी पुरस्कार शामिल हैं।