Published : Oct 30, 2024 12:18 pm IST, Updated : Oct 30, 2024 12:18 pm IST
1/6Image Source : Instagram
बॉलीवुड एक्टर एजाज खान करीब 2 दशक से टीवी और मॉडलिंग की दुनिया में छाए हुए हैं। अपने करियर में 40 से ज्यादा फिल्में और सीरियल्स करने वाले एजाज खान नंबर-1 के मॉडल भी हैं। ग्लैमर की दुनिया में करीब 2 दशक से काम करने वाले एजाज खान ने अब सियासत में भी एंट्री ले ली है।
2/6Image Source : Instagram
एजाज खान ने बीते रोज मुंबई के वर्सोवा विधानसभा सीट पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। आजद समाज पार्टी के झंडे तले लड़ रहे एजाज खान ने अपने चुनावी हलफनामे में संपत्ति को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें एजाज खान ने अपनी कुल संपत्ति 41 लाख रुपये बताई है। जिसमें से 34 लाख रुपयों की कीमत केवल एक कार की है।
3/6Image Source : Instagram
बता दें कि एजाज खान ने मुंबई की वर्सोवा सीट से नामांकन दाखिल किया है। महाराष्ट्र चुनावों के लिए ये एक हॉटसीट है। एजाज खान इस सीट पर आजाद समाज पार्टी के झंडे तले चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर भाजपा ने भारती लवेकर को मैदान में उतारा है। वहीं उद्धव सेना ने हारून खान पर दांव खेला है।
4/6Image Source : Instagram
अब एजाज खान का सीधा मुकाबला इन कैंडिडेट्स के साथ होने वाला है। ये पहली बार है जब एजाज खान ने ग्लैमर की दुनिया से बाहर के ग्राउंड पर अपनी किस्मत आजमाने का फैसला लिया है।
5/6Image Source : Instagram
बता दें कि एजाज खान बीते 2 दशक से टीवी की दुनिया पर छाए हुए हैं। एजाज खान ने अपने करियर में दर्जनों सुपरहिट सीरियल्स भी दिए हैं। एजाज के कई किरदार आज भी लोगों के जहन में बसे हैं।
6/6Image Source : Instagram
बिग बॉस 7 में भी एजाज खान ने अपना दम दिखाया था और लोगों का प्यार जीता था। एजाज खान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अहम रोल निभाए हैं और साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। एजाज खान अब सियासी रण में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं।