फिल्मों में धाकड़ रोल, टीवी पर खूब कराई फजीहत फिर बैठे-बैठे ही एक्ट्रेस ने बना लिया करियर
फिल्मों में धाकड़ रोल, टीवी पर खूब कराई फजीहत फिर बैठे-बैठे ही एक्ट्रेस ने बना लिया करियर
अर्चना पूरन सिंह ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी और आज एक जज के तौर पर घर-घर में जानी जाती हैं। अर्चना पूरन सिंह ने ब्लॉगिंग के जरिए अपने बेटों को भी स्टार बना दिया है।
Published : Jul 16, 2025 08:15 pm IST, Updated : Jul 16, 2025 08:15 pm IST
1/6Image Source : INstagram
अर्चना पूरन सिंह ने अपने करियर में 112 फिल्मों में एक्टिंग की है, 2 टीवी सीरीज डायरेक्ट की हैं और 1 टीवी सीरीज प्रोड्यूस भी की है। लेकिन अर्चना पूरन सिंह को सबसे ज्यादा पहचान दिलाई टीवी शोज के जज के किरदार ने। कॉमेडी सर्कस के दिनों से लेकर आज कपिल शर्मा के शो तक अर्चना पूरन ने अपनी खूब फजीहत कराई और मोटा पैसा कमाया। अब अर्चना इन दिनों अपने ब्लॉगिंग को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं और अपने बेटों को भी पहचान दिलाने में सफल रही हैं। अब अर्चना के बेटे भी किसी सोशल मीडिया स्टार से कम नहीं हैं।
2/6Image Source : instagram
अर्चना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में आई फिल्म 'निकाह' से की थी। इस फिल्म में अर्चना ने छोटे किरदार को निभाया और फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाई। इसके बाद अर्चना ने हर छोटे-ब़ड़े किरदार में जान फूंकी और खुद की पहचान भी हासिल की। फिल्मों से पहले कई टीवी सीरीज में भी अर्चना ने काम किया।
3/6Image Source : instagram
अर्चना ने अपने करियर में मिस ब्रिगेंजा, इंस्पेक्टर भगवती और भागमभाग में एक अमीर मालिकिन का भी रोल किया जो हमेशा के लिए फैन्स के दिमाग में छप गए। अर्चना ने अपने अब तक के किरयर में 112 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरीज में काम कर लिया है।
4/6Image Source : instagram
अर्जना पूरन सिंह इन दिनों कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो में बतौर जज नजर आती हैं। यहां हर एपिसोड के लिए अर्चना मोटी फीस वसूल करती हैं। इससे पहले भी अर्चना बतौर जज कई कॉमेडी रियालिटी शोज जज कर चुकी हैं। 2000 के दशक में जब टीवी पर कॉमेडी शोज का जलवा हुआ करता था और टीआरपी भी छप्पड़फाड़ आती थी तभी से अर्चना यहां बतौर जज काम कर रही हैं।
5/6Image Source : instagram
कपिल शर्मा से लेकर सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर तक आज कॉमेडी की दुनिया के बड़े कलाकार अर्चना के सामने अपने एक्ट कर चुके हैं। अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी भी बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर हैं और अब तक दर्जनों फिल्मों में काम कर चुके हैं। बीते कुछ समय से अर्चना को भी ब्लॉगिंग का शौक चढ़ा है।
6/6Image Source : instagram
अर्चना लगातार अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड करती हैं और फैमिली के साथ खूब फन करती हैं। इन ब्लॉगिंग के वीडियोज में अर्चना के पति परमीत के साथ उनके दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान भी नजर आते रहते हैं। अब अर्चना के दोनों बेटे भी सोशल मीडिया स्टार बन गए हैं और हाल ही में आर्यमन ने अपनी गर्लफ्रेंड का जब खुलासा किया तो इसकी खूब चर्चा भी हुई।